दावा, केरल में हिंदुओं की स्थिति दयनीय: पुलिस ने सबरीमाला में एक नन्हे भक्त को गिरफ्तार किया ? जानिए वायरल वीडियो का सच

दावा, केरल में हिंदुओं की स्थिति दयनीय: पुलिस ने सबरीमाला में एक नन्हे भक्त को गिरफ्तार किया ? जानिए वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। बस की खिड़की के पास खड़ा यह बच्चा फूट-फूटकर रो रहा है और हाथ जोड़कर एक पुलिसकर्मी से कुछ विनती करता दिख रहा है।(13 दिसंबर 2023) राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक न्यूज़पेपर में प्रिंट आज की ख़बर.

 

वायरल होते इस दावे की पड़ताल के लिए दैनिक भास्कर के फैक्ट चेक नंबर – 9201776050 पर भी पाठकों ने संपर्क किया। देखें स्क्रीन शॉट(13 दिसंबर 2023) राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक न्यूज़पेपर में प्रिंट आज की ख़बर.

वेरिफाइड एक्स यूजर आकांक्षा परमार लिखती हैं – आज यह देखकर लग रहा है कि केरल में तालिबान सरकार है। जो भगवान अयप्पा के नन्हे भक्तों को इस तरह से गिरफ्तार किया गया। यह भारत की बदनसीबी ही है कि यहां हिंदू संख्या में ज्यादा हैं पर जातियों में बंटे हुए हैं। चिंता मत कीजिए अगला नंबर आपका भी हो सकता है। शायद इसीलिए विपक्ष का साउथ इंडियन और उत्तर भारत का एजेंडा चल रहा है। बहुत ही शर्मनाक है यह 😥 (अर्काइव ट्वीट)

एक्स यूजर आकांक्षा परमार के ट्वीट का स्क्रीनशॉट।

एक्स यूजर आकांक्षा परमार के ट्वीट का स्क्रीनशॉट।

कुछ ऐसा ही ट्वीट मिस्टर सिन्हा नाम के वेरिफाइड एक्स यूजर ने भी किया है। मिस्टर सिन्हा ने इस बच्चे का वीडियो शेयर करते हुए लिखा – केरल में हिंदुओं की स्थिति, ये लोग बच्चों तक को नहीं छोड़ रहे हैं। (अर्काइव ट्वीट)

देखें ट्वीट:

वायरल होते इन दावों में इस घटना को सांप्रदायिक रंग दिया गया था। हालांकि, हमारी पड़ताल में ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया। वायरल वीडियो की पड़ताल के दौरान हमें हिंदुस्तान टाइम्स का एक आर्टिकल मिला।

हिंदुस्तान टाइम्स के आर्टिकल का स्क्रीनशॉट।

हिंदुस्तान टाइम्स के आर्टिकल का स्क्रीनशॉट।

  • आर्टिकल की हेडलाइन में केरल पुलिस के हवाले से यह स्पष्ट किया गया था कि वीडियो में दिख रहे बच्चे को जल्द ही उसके पेरेंट्स से मिलवा दिया गया था; घटना सबरीमाला की थी। (अर्काइव लिंक)
  • आर्टिकल में यह भी बताया गया है कि सबरीमाला में जुटी भक्तों की अत्यधिक भीड़ के कारण वहां अव्यवस्था फैल गई थी। केरल के मुख्यमंत्री ऑफिस ने अपनी मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि सबरीमाला में प्रतिदिन आने वालों भक्तों की संख्या 62000 से बढ़कर 88000 हो गई थी जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
  • गौर करने वाली बात है कि यहां कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं मिला जिससे इस दावे के पुष्टि होती हो कि केरल पुलिस ने बच्चे को हिरासत में लिया था। उल्टा पुलिस ने बच्चे को उसके पेरेंट्स से मिलवाने का काम किया था।
  • हमें एशिया नेट न्यूज वेबसाइट के यूट्यूब चैनल पर 27 सेकंड का एक वीडियो भी मिला जिसमें 20वें सेकंड के बाद बच्चा अपने पिता को देखने के बाद हाथ हिलाता है।

देखें वीडियो:

  • जांच के दौरान हमें न्यूज 18 हिंदी का एक आर्टिकल भी मिला जिसमें लिखा था –

बच्चे के पिता निलक्कल में भीड़ में खो गए थे। इसके बाद बच्चा अकेला पड़ गया और बुरी तरह घबरा गया। हालांकि, उसी दौरान उसके पिता उसे दिख गए और तब जाकर उसे चैन आया। वहीं, सबरीमाला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए केरल के मुख्यमंत्री पी.विजयन ने अफसरों को व्यवस्था ठीक करने का आदेश दिया है ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न हो। (अर्काइव लिंक)

न्यूज 18 के आर्टिकल का स्क्रीनशॉट।

न्यूज 18 के आर्टिकल का स्क्रीनशॉट।

  • स्पष्ट है कि यह घटना सबरीमाला मंदिर में जुटी भक्तों की अत्यधिक भीड़ के कारण घटी थी। बच्चा अपने पिता से कुछ देर के लिए बिछड़ गया था, इसी दौरान बस चलने से वो बुरी तरह से घबरा गया था। हालांकि, बाद में बच्चे के पिता मिल गए थे।
  • यह अव्यवस्था से जुड़ा मामला है, इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। घटना से जुड़े दावे गलत और भ्रामक हैं।

यह भी पढ़ें :

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @[email protected] और वॉट्सऐप करें 9201776050

 

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *