ड्यूटी पर था दंपती, मकान से आभूषण व नकदी चोरी

अम्बालाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

अम्बाला | कैंट में डिफेंस कॉलोनी के फेस 2 निवासी पवन पाल ने पंजोखरा थाने में चोरी का केस दर्ज करवाया है। शिकायत में पवन पाल ने बताया कि वह 10 हरियाणा बटालियन कुरुक्षेत्र में कार्यरत है। उसकी पत्नी मीनू पाल पुलिस डीएवी स्कूल अम्बाला शहर में अध्यापिका है। वह दोनों सुबह करीब 7 बजे अपने मकान पर ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए थे। दोपहर करीब 3 बजे पत्नी मीनू घर पहुंची तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। अलमारी में रखे सोने व चांदी जेवर तथा 25 हजार रुपए नकद चोरी हो चुके थे।

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *