जम्मू-हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी-ओले की संभावना: MP-राजस्थान में आज भी बारिश; तीन राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Photos Update; Jammu Kashmir Snowfall Uttarakhand | Delhi MP Rajasthan Rainfall Alert

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार शाम तेज बारिश हुई।

देश में गर्मी के मौसम में बर्फबारी, बारिश, ओले गिरने का दौर लगातार जारी है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज (15 अप्रैल) बर्फबारी का अलर्ट है। इन राज्यों के कुछ इलाकों में रविवार को स्नोफॉल देखने को मिला था। इन्हीं तीन राज्यों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।

उधर, देश के 10 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली ,हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड शामिल है। मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलेगी।

इसके अलावा देश के कुछ राज्यों में गर्मी का भी असर देखने को मिल रहा है। तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र और ओडिशा में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ जिलों में आज हीटवेव भी चल सकती है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 16 से 20 अप्रैल तक बारिश की संभावना रहेगी।
  • आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा 16 से 19 अप्रैल तक हीटवेव का अलर्ट है।
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और महाराष्ट्र में तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा।

राज्यों की मौसम की खबरें सिलसिलेवार पढ़ें…

मध्य प्रदेश: जबलपुर और छिंदवाड़ा समेत 12 जिलों में हल्की बारिश, कल से गर्मी का असर

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर आज सोमवार को भी जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने जबलपुर, भिंड, छिंदवाड़ा, विदिशा समेत 12 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, ओले या तेज आंधी का अलर्ट नहीं है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। दिन के टेम्प्रेचर में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: तीन दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, 5 जिलों में बारिश के आसार

राज्य में अधिकतम तापमान में आज कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और अररिया में बारिश होने की संभावना है। विभाग की माने तो मंगलवार से गुरुवार के बीच अधिकतम तापमान में 2 से 4 में डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: रोहतांग-लाहौल में बर्फबारी, सियोबाग का पारा 14.8 डिग्री तक गिरा, आज बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से रोहतांग दर्रा सहित लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्का हिमपात और अन्य क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के दौरान बारिश हुई है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए भी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

झारखंड: गर्मी से राहत नहीं, तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना, 20 अप्रैल तक ऐसा ही रहेगा मौसम
झारखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है। हालांकि, कई जिलों मं हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन फिलहाल गर्मी से कोई निजात मिलने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल तक राज्य में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही है, जो अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। राज्य में अगले चार से पांच दिनों के अंदर तापमान में 3 से 4 डिग्री के बढ़ने के आसार हैं।

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *