चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर TMC सांसदों का प्रदर्शन: डेरेक ओ’ब्रायन को पुलिस उठा ले गई; अभिषेक बनर्जी बोले- महिला सांसदों को घसीटा गया

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

TMC के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रॉयन को पुलिस उठाकर ले गई।

दिल्ली में इलेक्शन कमीशन ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे TMC नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। डेरेक ओ’ब्रायन को पुलिस उठाकर ले गई। 10 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल इलेक्शन कमिश्नर से मिलने पहुंचा था। इसके बाद सभी धरने पर बैठ गए।

धरना देने वालों में TMC के 5 सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, मोहम्मद नदीमुल हक, डोला सेन, साकेत गोखले और सागरिका घोष शामिल रहे। वहीं, तीन पूर्व सासंद अर्पिता घोष, शांतनु सेन और अबीर रंजन विश्वास मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक विवेक गुप्ता और टीएमसी युवा नेता सुदीप राहा भी धरना दे रहे थे। इनकी मांग है कि NIA के डीजी, ED और CBI के डायरेक्टर को तुरंत हटाया जाए।

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी देर रात पश्चिम बंगाल के गर्वनर राज्यपाल आनंद बोस से मिले। बनर्जी ने कहा- हमारा प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग से मिलने गया। जिस तरह से महिला सांसदों को घसीटा गया और हिरासत में लिया गया, वह लोकतंत्र की हत्या है और इस हत्या के पीछे मुख्य कारण चुनाव आयोग है।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा- जनता जानती है कि TMC लोकतंत्र को बचाने के लिए नहीं, बल्कि शाहजहां शेख को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रही है। शेख TMC का नेता रह चुका है। उस पर संदेशखाली में ED पर हमले और महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है। 29 फरवरी को उसे गिरफ्तार किया गया था।

टीएमसी नेताओं ने NIA के डीजी, ED और CBI के डायरेक्टर को तुरंत हटाने को लेकर पोस्टर भी लहराए।

टीएमसी नेताओं ने NIA के डीजी, ED और CBI के डायरेक्टर को तुरंत हटाने को लेकर पोस्टर भी लहराए।

प्रदर्शन करने वालों में TMC सांसद डोला सेन भी शामिल थी। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लिया।

प्रदर्शन करने वालों में TMC सांसद डोला सेन भी शामिल थी। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लिया।

पुलिस हिरासत में टीएमसी सांसद डेरेक ने कहा- हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

पुलिस हिरासत में टीएमसी सांसद डेरेक ने कहा- हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

पुलिस हिरासत में बोले डेरेक- हमारी लड़ाई जारी रहेगी
दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा, हम यहां लड़ने के लिए आए हैं। हम अपना शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। यह 100% तानाशाही है। आज शाम 4:30 बजे हम चुनाव आयोग से मिले और शाम 5:45 बजे जब हम शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर बैठे थे। पुलिस वाले हमें उठा कर ले गए।

TMC नेता अभिषेक बोले- सबूत के बावजूद नहीं हटाए जा रहे NIA डायरेक्टर
टीएमसी के जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी ने कहा, चुनाव आयोग सारे सबूत होने के बावजूद NIA डायरेक्टर और NIA एसपी को क्यों नहीं हटाता? ..अगर सिर्फ बीजेपी नेताओं की शिकायत पर पश्चिम बंगाल के डीजी को बदला जा सकता है तो फिर NIA डायरेक्टर को क्यों हटाया जा रहा है?

अब जानिए पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के बीच दो बड़े विवाद…
पिछले चार महीनों में पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के बीच दो बड़े विवाद चर्चा में रहे। 5 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर में NIA टीम पर हमला हुआ था। वहीं इससे पहले 5 जनवरी को संदेशखाली में ED टीम पर हमला हुआ था।

पहला मामला- 5 अप्रैल: पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर में NIA टीम पर हमला, अफसर चोटिल हुए

भूपतिनगर में लोगों ने NIA की गाड़ी पर पथराव किया।

भूपतिनगर में लोगों ने NIA की गाड़ी पर पथराव किया।

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर ईस्ट के भूपतिनगर में 5 अप्रैल की रात NIA की टीम पर हमला हुआ। इस दौरान एक अफसर को चोटें भी आईं। भूपतिनगर में NIA टीम के सामने लोग लाठी-डंडे लेकर अड़ गए। NIA की टीम ने जब आरोपियों को ले जाने की कोशिश की तो लोगों ने उनका विरोध किया। लोगों ने NIA की गाड़ी पर पथराव किया।

कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर NIA टीम भूपति नगर में 2022 में हुए बम धमाके की जांच करने पहुंची थी। पुलिस ने 3 लोगों- बोलाई मैती, समय मैती, और मानव दत्त जाना को गिरफ्तार किया है। पश्विम बंगाल के गर्वनर सीवी आनंद बोस ने कहा, मुझे घटना के बारे में पता चला है, दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

CM ममता ने कहा- NIA अफसरों ने रात में रेड क्यों की
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि NIA के अफसरों पर हमला नहीं हुआ है, बल्कि उन्होंने ही महिलाओं पर हमला किया। NIA अफसरों ने रात में रेड क्यों की? क्या उनके पास पुलिस की परमिशन थी? लोगों ने वैसे ही बर्ताव किया, जैसा रात में किसी भी अनजान व्यक्ति के आने पर किया जाता।

दक्षिण दिनाजपुर में ममता ने कहा कि NIA इलेक्शन से पहले लोगों को गिरफ्तार क्यों कर रही है? क्या भाजपा को लगता है कि वे हर बूथ एजेंट को गिरफ्तार कर लेंगे। NIA की मदद लेकर भाजपा गंदी राजनीति कर रही है।

2022 में हुए था बम ब्लास्ट, तीन लोगों की जान गई थी

बम धमाका इतना भीषण था कि खपरैल छत वाला मिट्‌टी का घर तहस-नहस हो गया।

बम धमाका इतना भीषण था कि खपरैल छत वाला मिट्‌टी का घर तहस-नहस हो गया।

भूपतिनगर में 3 दिसंबर 2022 को एक घर में बम ब्लास्ट हुआ था, जिसमें घर की छत उड़ गई थी। हादसे में तीन लोगों की जान गई थी। पिछले महीने NIA ने इस मामले में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस के आठ नेताओं को समन भेजकर 28 मार्च को न्यू टाउन में NIA ऑफिस बुलाया था।

वहीं, TMC ने इस ब्लास्ट के लिए भाजपा को दोषी ठहराया था। TMC प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा था भाजपा ने TMC नेताओं की एक लिस्ट NIA को दी है। इसके आधार पर NIA इन नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

दूसरा मामला- 5 जनवरी: संदेशखाली में ED टीम पर हमला हुआ था
पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले में 5 जनवरी को ED और CRPF की टीम TMC नेता के घर रेड करने पहुंची थी। इस दौरान भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। करीब 200 लोगों ने जांच एजेंसी के दो वाहनों में तोड़फोड़ की। इसमें कुछ अफसरों के सिर में चोट आई थीं। ED ने बताया था कि भीड़ ने अधिकारियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी और बटुए छीन लिए।

5 जनवरी को ED की टीम संदेशखाली में शाहजहां शेख के घर रेड डालने पहुंची थी। तब भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया था, जिसमें ED अधिकारी घायल हो गए थे।

5 जनवरी को ED की टीम संदेशखाली में शाहजहां शेख के घर रेड डालने पहुंची थी। तब भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया था, जिसमें ED अधिकारी घायल हो गए थे।

ED पर हमले के केस में शेख शहाजहां गिरफ्तार हुआ
पूर्व TMC नेता शाहजहां शेख को 29 फरवरी को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शेख की गिरफ्तारी ED पर हमले के केस में हुई थी। बंगाल पुलिस ने कहा था कि शेख ED अफसरों पर हुए हमले के मुख्य आरोपियों में शामिल था।

हमले के बाद शेख 55 दिन तक फरार था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने जांच क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) को सौंप दी। शेख शाहजहां अब भी CBI की हिरासत में है।

गिरफ्तारी के बाद शाहजहां शेख को बशीरहाट कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था।

गिरफ्तारी के बाद शाहजहां शेख को बशीरहाट कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था।

ये खबरें भी पढ़ें…

मोदी ने संदेशखाली पीड़ित भाजपा प्रत्याशी से बात की:शक्ति स्वरूपा बताया; रेखा पात्रा ने TMC नेताओं के शोषण का मुद्दा उठाया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 26 मार्च को बशीरहाट की भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा से बात की। मोदी ने रेखा को शक्ति स्वरूपा बताया। रेखा ने ही संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं के यौन शोषण का मुद्दा उठाया था। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक मोदी ने रेखा पात्रा के चुनाव कैंपेन और उन्हें अपनी पार्टी की तरफ से दिए जा रहे समर्थन के बारे में भी जानकारी जुटाई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

संदेशखाली में तृणमूल के न बैनर, न प्रचार:नेता घर-घर मांग रहे माफी; पार्टी ने सांसद नुसरत जहां का टिकट काटा, इस्लाम को उतारा

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट लोस सीट इस बार तृणमूल कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। बड़ी वजह है संदेशखाली, जो महिलाओं के यौन उत्पीड़न व जमीन कब्जाने की शिकायतों के चलते सुर्खियों में है।

तृणमूल नेता शाहजहां शेख, सिबू हाजरा और उत्तम सर्दार इस केस के मुख्य आरोपी हैं। इसके चलते तृणमूल नेता यहां प्रचार से बच रहे हैं। यहां तृणमूल के बैनर-पोस्टर भी नहीं हैं। चुनाव स्थानीय नेताओं के भरोसे है, जो घर-घर जाकर माफी मांग रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *