गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट 12 घंटे लेट: गुस्साए पैसेंजर्स एयरक्राफ्ट पार्किंग में बैठे, जमीन पर खाना खाया; एयरलाइंस ने माफी मांगी

 

तस्वीर वायरल वीडियो में से ली गई है। इसमें इंडिगो की 6E-2195 फ्लाइट लेट होने से गुस्साए लोग एयरक्राफ्ट पार्किंग एरिया में बैठकर खाना खाते नजर आए।

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट रविवार को 12 घंटे की देरी से उड़ी। सुबह 10:45 बजे की फ्लाइट रात को 10:06 बजे गोवा एयरपोर्ट से उड़ी। घने कोहरे के चलते विमान एक घंटे बाद करीब 11 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा। इससे गुस्साए पैसेंजर्स विमान से उतरकर एयक्राफ्ट पार्किंग में बैठ गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पैसेंजर्स एयक्राफ्ट पार्किंग में नीचे बैठकर खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर की मुस्लिम लड़की ने गाया राम भजन: पहाड़ी भजन भगवान राम को किया समर्पित; राम आएंगे गाने से प्रेरित है गाना

15 सेकेंड के इस वीडियो में बैकग्राउंड में अन्य फ्लाइट्स को उड़ान भरते भी देखा गया। इससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे। हालांकि, मामले को लेकर इंडिगो एयरलाइंस ने माफी मांग ली है।

इंडिगो एयरलाइंस ने सोमवार को कहा- घने कोहरे के कारण फ्लाइट गोवा से लेट उड़ी थी। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट डायवर्ट की गई, जैसे ही विमान से सीढ़ी कनेक्ट की गई, यात्री बाहर निकल आए। उन्होंने टर्मिनल बिल्डिंग पर जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद CISF के जवानों और एयरपोर्ट के स्टाफ ने सभी को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। भविष्य में ऐसी स्थिति न दोहराई जाए, इसे लेकर ध्यान रखा जाएगा।

एयरपोर्ट के एप्रन में बैठे यात्रियों को पानी की बोतलें दी गईं। तस्वीर वायरल वीडियो से ली गई है।

एयरपोर्ट के एप्रन में बैठे यात्रियों को पानी की बोतलें दी गईं। तस्वीर वायरल वीडियो से ली गई है।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने एयरलाइंस के मैनेजमेंट और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। दरअसल, पैसेंजर्स जिस जगह पर बैठे थे, उसे एप्रन कहा जाता है। यहां एयरक्राफ्ट की पार्किंग, उसमें सामान की लोडिंग और अनलोडिंग होती है। इस जगह पर यात्रियों की मौजूदगी सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं मानी जाती है।

PM मोदी ने जनजातियों से किया वर्चुअल संवाद: एक लाख परिवारों को पक्के घरों के लिए 540 करोड़ फंड की पहली किस्त जारी की

कोहरे की वजह से दिल्ली-गोवा फ्लाइट लेट, पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मारा
दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2175) कोहरे के चलते रविवार को 13 घंटे देरी से उड़ी। इस फ्लाइट को रविवार सुबह 7.40 बजे उड़ान भरना था। इससे गुस्साए एक यात्री ने पायलट को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने के बाद कहा- चलाना है तो चला नहीं तो खोल गेट। पैसेंजर की हरकत पर एयर होस्टेस ने कहा- सर, ये गलत है। आप ऐसा नहीं कर सकते। इस पर पैसेंजर ने कहा- मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकता।

घटना दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2175) की है। इसे सुबह 7.40 बजे उड़ान भरनी थी, जो कोहरे के कारण लेट हुई।

घटना दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2175) की है। इसे सुबह 7.40 बजे उड़ान भरनी थी, जो कोहरे के कारण लेट हुई।

एयरलाइन ने पैसेंजर के खिलाफ FIR कराई
घटना के बाद फ्लाइट में मौजूद लोगों ने भी पैसेंजर की हरकत का विरोध किया। इसके बाद उसे विमान से बाहर कर सुरक्षाबलों को सौंप दिया गया। पैसेंजर की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। इंडिगो ने उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। वह दिल्ली पुलिस की हिरासत में है।

मीडिया में आए एक वीडियो में प्लेन से सुरक्षा कर्मी जब आरोपी पैसेंजर को उतार रहे थे तो वह हाथ जोड़ता नजर आया। कहा जा रहा है कि उसने माफी मांगी।

पायलट ने पैसेंजर से कहा- आपके कारण फ्लाइट लेट हुई
इस फ्लाइट में रूसी-भारतीय एक्ट्रेस इवगेनिया बेलस्काया भी सफर कर रही थी। उन्होंने बताया कि मामला तब बढ़ने लगा जब पायलट ने पैसेंजर को कहा- फ्लाइट आपके कारण लेट हो रही है। आप इतना सवाल पूछते हैं। इस वजह से हम अपनी बारी पर उड़ान नहीं भर पाए। अब आपको और इंतजार करना होगा। इवगेनिया के मुताबिक इसी बात से नाराज होकर पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मारा।

पैंसेजर के पायलट को मारने का एयर होस्टेस ने विरोध जताया। कहा कि सर, आप ऐसा नहीं कर सकते।

पैंसेजर के पायलट को मारने का एयर होस्टेस ने विरोध जताया। कहा कि सर, आप ऐसा नहीं कर सकते।

खराब मौसम को लेकर DGCA की SOP जारी
खराब मौसम और कोहरे के चलते फ्लाइट में देरी होने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने सोमवार को नई SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी की। इसके मुताबिक, कोई फ्लाइट अगर 3 घंटे से ज्यादा लेट हो रही है तो उसे कैंसिल करना होगा। वहीं पैसेंजर्स को फ्लाइट की देरी पर रियल टाइम अपडेट देना होगा।

नई SOP हालिया घटनाक्रम को देखकर जारी की गई। दरअसल रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) पर इंडिगो फ्लाइट में एक पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मार दिया था। पैसेंजर उड़ान में 13 घंटे से हो रही देरी से नाराज था।

DGCA की तरफ से जारी SOP….

खराब मौसम के कारण फ्लाइट कैंसिल होने और देरी के चलते DGCA ने सभी एयरलाइंस के लिए एक SOP जारी की है। ताकि पैसेंजर्स को असुविधा न हो।

  • एयरलाइंस को फ्लाइट में देरी के संबंध में पैसेंजर्स को रियल टाइम डेटा देना होगा।
  • किसी फ्लाइट के टेकऑफ में 3 घंटे से ज्यादा देरी है तो फ्लाइट को समय रहते कैंसिल करें। ताकि एयरपोर्ट पर ज्यादा भीड़ इकठ्ठा न हो।
  • एयरलाइंस को फ्लाइट टिकटों पर सिविल एविएशन रिक्वॉरमेंट (CAR) देना अनिवार्य कर दिया है, ताकि पैसेंजर्स को बोर्डिंग से इनकार, उड़ान रद्द होने या देरी के मामले में उनके अधिकारों के बारे में पता हो।

यह खबर भी पढ़ें…

एअर इंडिया ने अमृतसर-दिल्ली फ्लाइट कैंसिल की: एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स का हंगामा; बोले- नहीं दी जानकारी, कनेक्टेड फ्लाइट्स भी छूटीं

पंजाब के अमृतसर में धुंध के चलते अमृतसर-दिल्ली हवाई मार्ग पूरी तरह से प्रभावित रहा। इसके चलते एअर इंडिया ने पहले फ्लाइट को देरी से उड़ाने का फैसला किया। जब पैसेंजर्स देरी से अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे तो एयरलाइंस ने फ्लाइट कैंसिल की चिट बोर्ड पर लगा दी। इसके चलते एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स ने खूब हंगामा किया।

खबरें और भी हैं…

.
इंडिगो की फ्लाइट में पैसेंजर ने पायलट को पीटा, VIDEO: उड़ान में रही देरी से नाराज था, लोग बोले- नो फ्लाई लिस्ट में डाल दें

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *