गुरुग्राम पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी: कहा- भारत की संस्कृति पूरे विश्व में लोगों को जीवन जीने की कला सिखाती है

गुरुग्राम में लोगों को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी।

केंद्रीय एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज हरियाणा के गुरुग्राम पहुंचे हैं। वे गुरुग्राम के सेक्टर 9ए स्थित सिद्धेश्वर स्कूल में चल रहे 3 दिवसीय भारत अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र के अंतिम दिन के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

गुरुग्राम पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी: कहा- भारत की संस्कृति पूरे विश्व में लोगों को जीवन जीने की कला सिखाती है

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस कार्यक्रम को उभरते भारत का एक अहम केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति पूरे विश्व में आज लोगों को जीवन जीने की कला सिखाती है। भारतीय संस्कृति ही है, जो एकता और अखंडता का पाठ पढ़ाती है और एक ऐसी तस्वीर पेश करती है, जिससे युवाओं को आत्म शक्ति और आत्म सम्मान के साथ जीने की कला और आत्मविश्वास देती है।

उन्होंने कहा की विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति को एक मजबूत और असरदार रूप में देखा गया है और यही कारण है कि दूसरी तरफ आज भारत तेजी से विकास कर रहा है। चारों तरफ सड़कों का जाल पूरे देश को एक माला में पिरोए हुए हैं। मॉडर्न तकनीक से तैयार हो रही सड़कें और विकास की बढ़ती गति आज 9 साल के कार्यों को परिभाषित भी करती है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *