पुरानी रंजिश का बताया जा रहा मामला

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : उपमंडलउपमंडल के गांव हाट स्थित सींक मोड़ पर शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हमलावर द्वारा की गई ताबड़तोड़ गोलीबारी में 32 वर्षीय युवक गुरुदत्त उर्फ कल्लू की मौत हो गई। इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश को कारणकारण बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके से कई खोल भी बरामद किए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक गुरुदत्त गांव के सिंक मोड़ पर बजरी की दुकान चलाता था और रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानकअचानक उसके गांव का ही चक्रवर्ती वहां पहुंचा और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर ने कई राउंड फायर किए, जिससे गुरुदत्त को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत सफीदों के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पानीपतपानीपत रेफर कर दिया। परिजन उसे पानीपत लेकर जा रहे थे, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

सफीदों के डीएसपी गौरव शर्मा, सदर थाना प्रभारी राजेश शर्मा, सिटी थाना प्रभारी राजकुमार राणा सहित सीआईए टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अलावा एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपी के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जो इस हत्याकांड का मुख्य कारण हो सकती है। हालांकि पुलिसपुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली रही है। इस मामले में सदर थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि परिजनों के ब्यान में मामला दर्ज करके जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












