खड़गे बोले- 83 साल का हो गया हूं, क्या चुनाव: कार्यकर्ता बोलेंगे तो मैदान में उतरूंगा, यहां एक सीट पर 10 दावेदार

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

​​​​​​​कांग्रेस ने मंगलवार (12 मार्च) को लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया। इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को उन दावों को खारिज कर दिया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- अगर कार्यकर्ता उनसे चुनाव लड़ने के लिए कहेंगे तो वह ऐसा कर सकते हैं।

हालाँकि, उन्होंने संकेत दिया कि बढ़ती उम्र के चलते वह इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए खड़गे ने कहा- यह गलत है कि हम पीछे हट रहे हैं। मैं 83 साल का हूं, आप (पत्रकार) 65 साल में रिटायर होते हैं, मैं तो 83 साल का हो गया।

खड़गे ने आगे कहा- अगर हमारी पार्टी के कार्यकर्ता कहते हैं कि मुझे लड़ना चाहिए तो मैं जरूर लड़ूंगा। हमारे पास एक ही सीट मांगने वाले दस लोगों की सूची भी है। खड़गे 2009 और 2014 में कर्नाटक के कलबुर्गी से सांसद चुने गए थे और 2019 में हार गए थे।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 43 उम्मीदवारों के नाम
कांग्रेस ने मंगलवार (12 मार्च) को लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया। इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम हैं।

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट दिया गया है।

इससे पहले 8 मार्च को जारी कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 नामों का ऐलान किया गया था। इस तरह कांग्रेस अब तक 82 नामों का ऐलान कर चुकी है। लिस्ट में 76.7% उम्मीदवारों की उम्र 60 साल से कम है।

राजस्थान में 10 सीटों पर प्रत्याशी बदले
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इन पर पिछले चुनाव के किसी भी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया है। एक दिन पहले कांग्रेस में आए राहुल कस्वां को चूरू से टिकट दिया गया है। भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर-सिरोही से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछली बार वैभव ने जोधपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। पूरी खबर पढ़ें

MP में कांग्रेस के 10 प्रत्याशियों में 8 नए चेहरे
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी सूची में मध्यप्रदेश की 10 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। छिंदवाड़ा से नकुलनाथ और भिंड से फूल सिंह बरैया चुनाव लड़ेंगे। 10 में से 8 सीटों पर नए प्रत्याशी उतारे गए हैं। छिंदवाड़ा और बैतूल सीट पर ही कैंडिडेट रिपीट किए गए हैं। कांग्रेस की मध्यप्रदेश के लिए पहली लिस्ट में किसी महिला उम्मीदवार का नाम नहीं है। पूरी खबर पढ़ें

8 मार्च को 39 सीटों के लिए पहली लिस्ट जारी की थी

कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की दूसरी बैठक सोमवार (11 मार्च) शाम को हुई थी। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और CEC मेंबर्स शामिल हुए। बैठक में राजस्थान और उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

CEC की पहली मीटिंग 7 मार्च को हुई थी। 8 मार्च को 39 सीटों के लिए पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा की लोकसभा सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई। इनमें से 16 केरल से, सात कर्नाटक से, 6 छत्तीसगढ़ से और 4 तेलंगाना से थे। जबकि मेघालय से दो और नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम और लक्षद्वीप से एक-एक नाम सामने आए। इन 39 उम्मीदवारों में से 15 सामान्य वर्ग से हैं और 24 एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग से हैं। पढ़ें पूरी खबर…

राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे
पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 39 में से 20 नए उम्मीदवार उतारे हैं। 19 सीटों पर पुराने उम्मीदवारों को बरकरार रखा गया है। राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे। शशि थरूर को केरल के तिरुवनंतपुरम से लगातार चौथी बार टिकट मिला है।

छत्तीसगढ़ में 5 और तेलंगाना में 6 पुराने उम्मीदवारों के टिकट काट दिए गए हैं। कांग्रेस ने भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू और केसी वेणुगोपाल जैसे दिग्गजों को मैदान में उतारा है।

पहली लिस्ट में सिर्फ 15 उम्मीदवार यानी करीब 38% जनरल कैटेगरी के हैं। SC/ST/OBC/मुस्लिम कैटेगरी के 24 उम्मीदवारों को टिकट दिया है यानी करीब 62%। कांग्रेस ने सिर्फ 10% टिकट महिलाओं को दिया है। वहीं 50 साल से कम उम्र के उम्मीदवार 31% हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

कांग्रेस की पहली लिस्ट के 4 संकेत, हिंदी पट्टी में बड़े नेताओं की अग्निपरीक्षा

कर्नाटक में 7 सीटों पर टिकट की घोषणा हुई, इसमें 6 नए उम्मीदवार उतारे गए हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ में 6 सीटों पर टिकट की घोषणा हुई, जिसमें 5 नए उम्मीदवार हैं। नए उम्मीदवारों में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हैं। वो राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं। केरल में कांग्रेस कोई एक्सपेरिमेंट करने के मूड में नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…

भाजपा की पहली लिस्ट- 195 नाम, इनमें 34 मंत्री:काशी से मोदी, गांधीनगर से शाह

भाजपा ने 2 मार्च की शाम 7 बजे को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है। वहीं, सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम हैं। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट हैं, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा है। पूरी खबर पढ़ें…

TMC ने 42 लोकसभा कैंडिडेट्स की घोषणा की:क्रिकेटर यूसुफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद के नाम; नुसरत जहां-मिमी चक्रवर्ती का टिकट कटा

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार (10 मार्च) को पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी। पार्टी ने बहरामपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है। इसके अलावा आसनसोल से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और दुर्गापुर से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का नाम शामिल है। TMC ने बशीरहाट लोकसभा सीट से एक्ट्रेस नुसरत जहां और जादवपुर सीट से एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का टिकट काट दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *