कैथल में कार ने बाइक को टक्कर मारी: पिता की मौत, बेटा घायल; दोनों चाय के खोखे से घर लौट रहे थे

हरियाणा के कैथल में रविवार देर रात I20 कार की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई। जबकि, 8 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं, घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैथल में कार ने बाइक को टक्कर मारी: पिता की मौत, बेटा घायल; दोनों चाय के खोखे से घर लौट रहे थे

सिविल लाइन थाना में दी गई शिकायत में वार्ड नंबर तीन निवासी दिनेश ने बताया कि उसके पास चार लड़के हैं। इसमें एक बेटा और तीन बेटियां हैं। उसके 35 वर्षीय बेटे उमेश शर्मा ने नए बस स्टैंड के पास चाय का खोखा खोल रखा है। वह रविवार रात अपने बेटे के खोखे पर 8 वर्षीय पोते ओमकार को लेकर गया था। वापसी में वह साइकिल और बेटा बाइक पर पोते ओमकार को लेकर घर के लिए चला था।

घायल का नागरिक अस्पताल में चल रहा इलाज
जब वह करनाल रोड को पार करने लगा तो आगे से आ रही I20 गाड़ी के चालक ने टक्कर मार दी। इससे उसका बेटा और पोता बाइक से गिर गए। दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जिसमें उसके बेटे को शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया। जबकि, पोते को गंभीर चोटें लगी। उसके बेटे की मौत हो गई। इसलिए गाड़ी चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी SI धर्मपाल ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आगामी जांच जारी है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *