कैथल पहुंचे आप के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता: बोले- सरकार ने किसानों को मुआवजा नहीं, लाठियां दी; 2024 में केजरीवाल को मौका दें

कैथल में आप के सांसद सुशील गुप्ता को स्मृति चिंह देते आयोजक।

हरियाणा के कैथल में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद डॉ. सुशील गुप्ता गांव खरकां में पहुंचे। उन्होंने एससी विंग के जिला अध्यक्ष जसविंद्र सिंह की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कुरुक्षेत्र में महिला से रेप: एक साल से कर रहा दुष्कर्म, नशा देकर बनाई अश्लील वीडियो, पति को बताने पर वायरल करने की धमकी

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी में हरियाणा देश में नंबर एक पर है। गठबंधन सरकार ने अभी तक भी फसलों का मुआवजा नहीं दिया, लेकिन किसानों पर लाठियां जरूर बरसाई। उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र तीन ओर पंजाब से लगता है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब और दिल्ली में किए गए कामों का असर इतना है कि यहां के लोग एक मौका केजरीवाल को देने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश प्रदेश को बदलने की लड़ाई लड़ रही हैं। 75 साल अलग अलग पार्टियों ने राज किया। लेकिन प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। गठबंधन सरकार प्रदेश में कुछ भी मुफ्त नहीं देती फिर भी प्रदेश पर तीन लाख करोड़ रुपए का खर्चा है। दिल्ली में बिजली मुफ्त, महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त व स्कूल और अस्पताल अच्छे फिर भी सरकार मुनाफे में है।

आम आदमी पार्टी जिला स्तर के संगठन का ऐलान कर चुकी है। अब आने वाले कुछ दिनों में ब्लॉक और गांव स्तर के संगठन का ऐलान करेगी। हरियाणा में 2024 का विधानसभा व लोकसभा चुनाव दिल्ली-पंजाब से ज्यादा मजबूती के साथ लड़ेंगे।

भाजपा का 9 साल का शासन देश के लिए स्वर्णिम: पलवल में प्रभारी चतुर्वेदी बोले- कश्मीर में पर्यटक बढे; मोदी विश्वस्तरीय नेता बने

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *