केजरीवाल 28 मार्च तक ED की रिमांड पर: स्मृति बोलीं- कुछ कंपनियों ने शराब नीति बनाई, उनके वकीलों ने इस तर्क को खारिज नहीं किया

  • Hindi News
  • National
  • Arvind Kejriwal ED Arrest LIVE Update; AAP BJP | Delhi CM Kejriwal Liquor Scam Case

नई दिल्ली34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली शराब नीति केस में PMLA कोर्ट ने 22 मार्च (शुक्रवार) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 6 दिन (28 मार्च) तक ED की रिमांड पर भेज दिया। केजरीवाल को शुक्रवार दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया गया था। सुनवाई दोपहर 2.15 बजे से शाम 5.15 बजे तक चली थी। कोर्ट ने फैसला सुनाने में भी 3 घंटे का वक्त लिया। ED ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी। केजरीवाल को 21 मार्च को CM हाउस से गिरफ्तार किया गया था।

वहीं, स्मृति ईरानी ने बताया कि कोर्ट में ED की तरफ से फैक्ट रखे गए कि कुछ विशिष्ट कंपनियों ने शराब नीति बनाई तो दिल्ली के मुख्यमंत्री के किसी भी वकील ने इसका खंडन नहीं किया। शराब पॉलिसी बनाने में अरविंद केजरीवाल के करीबी विजय नायर की भी भूमिका थी। कोर्ट में कुछ बैंक ट्रांजैक्शंस का भी उल्लेख हुआ। एक बैंक ट्रांजैक्शन के अंतर्गत समीर महेंद्रू मेसर्स राधा इंडस्ट्रीज में एक करोड़ ट्रांसफर करते हैं। दस्तावेजों से ये भी पता चलता है कि विजय नायर और समीर महेंद्रू 2 से 4 करोड़ रुपए देते हैं। इसका भी केजरीवाल के वकीलों ने खंडन नहीं किया।

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर 5 बयान

1. केजरीवाल ने निराश किया- जस्टिस हेगड़े
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और पूर्व सॉलिसिटर जनरल जस्टिस एन संतोष हेगड़े ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने निराश किया। 10 साल पहले इंडिया अगेंस्ट करप्शन के आंदोलन के दौरान जस्टिस हेगड़े, केजरीवाल के साथ रहे थे। जस्टिस हेगड़े ने कहा कि साफ दिखता है, जब कोई सत्ता में रहता है तो लालच हावी हो जाता है। मैंने सोचा था कि AAP साफ-सुथरा प्रशासन करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

2. बीजेपी को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी- शरद पवार
शरद पवार ने कहा कि विरोधियों की आवाज दबाने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, मैं इसका विरोध करता हूं। यह लोकतंत्र पर आया हुआ संकट है। केजरीवाल को गिरफ्तारी का फायदा मिलेगा और बीजेपी को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी सिर्फ दो सीट जितने में कामयाब हुई थी, लेकिन आगामी चुनाव में केजरीवाल 100 फीसदी सीटें जीतेंगे।

3. मुख्यमंत्री नहीं बदला जाएगा- दिल्ली के स्पीकर
दिल्ली के स्पीकर रामनिवास गोयल ने कहा कि अगर ED के पास सबूत हैं तो उन्हें पेश करना चाहिए। बात रही हमारे पास विकल्प की तो हम सरकार चलाएंगे, आंदोलन करेंगे। अब ये जरूर देखना होगा कि सरकार कैसे चलाते हैं। पार्टी का निर्णय है कि मुख्यमंत्री नहीं बदला जाएगा। जेल से सरकार चलेगी।’ क्या कभी जेल से सरकार चली है, इस पर गोयल ने कहा कि क्या कभी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है?

4. वे अपने कर्मों की गिरफ्त में आ गए- प्रणब की बेटी
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने कहा- अरविंद केजरीवाल और अन्ना हजारे गैंग ने शीला दीक्षित और कांग्रेस पर कई गैर-जिम्मेदाराना, आधारहीन और अनैतिक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित के खिलाफ उनके पास पेटी भरकर सबूत हैं। किसी ने भी वो पेटी नहीं देखी। वे अपने कर्मों की गिरफ्त में आ गए।

5. कोई भी CM अरेस्ट हो सकता है- दिग्विजय
कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार करके केंद्र सरकार ने बता दिया है कि सरकार बदलते ही कोई भी मुख्यमंत्री गिरफ्तार हो सकता है।

चुनाव आयोग से मिले विपक्षी नेता
शुक्रवार 22 मार्च को विपक्ष के नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। इसके बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने चुनाव आयोग से कहा- केजरीवाल की गिरफ्तारी गंभीर और व्यापक मुद्दा है। यह भारत के संविधान के मूल ढांचे से सीधा संबंध रखता है। संविधान कहता है कि कोई संविधानिक संशोधन मूल ढांचे के खिलाफ होता है तो वह असंवैधानिक होता है।

अपडेट्स

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी, आज शहीदी पार्क में लेंगे शपथ

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी रहेगा। वे शनिवार को दिल्ली के शहीदी पार्क में शपथ लेंगे।

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2014 से अब तक ED के 95% केस विपक्षी नेताओं के खिलाफ

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार होने वाले 32वें आरोपी

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्या है शराब नीति घोटाला

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को पंजाब के CM पहुंचे केजरीवाल के घर

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अन्ना हजारे बोले- केजरीवाल ने मेरी कभी बात नहीं सुनी

केजरीवाल को लेकर शुक्रवार को अन्ना हजारे का भी बयान आया।

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को दिल्ली में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोघ में शुक्रवार सुबह दिल्ली में आप कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे। इसके बाद दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि शाम को 21 कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गिरफ्तारी के खिलाफकेजरीवाल ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से अर्जी वापस ली

केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी, लेकिन इसे शुक्रवार सुबह वापस ले लिया।

जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस एमएम सुंदरेश की बेंच के सामने अर्जी वापस लेने की गुजारिश की गई।

केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से कहा- ट्रायल कोर्ट में रिमांड की कार्यवाही सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के साथ टकरा रही है इसलिए उन्हें याचिका वापस लेने की अनुमति दी जाए। ट्रायल कोर्ट में हम पहले रिमांड प्रोसीडिंग पर लड़ेंगे और फिर एक और याचिका के साथ सुप्रीम कोर्ट आएंगे

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *