कांग्रेस ने 5वीं लिस्ट जारी की: राजस्थान से दो नाम, सुनील शर्मा की जगह प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट; महाराष्ट्र में एक कैंडिडेट घोषित

  • Hindi News
  • National
  • CongreLok Sabha Election Congress Candidate 5th List 2024 Update; Rajasthan Maharashtra| Rajasthan Maharashtra Ss Released The 5th List

नई दिल्ली25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने रविवार (24 मार्च) को तीन कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया। इसमें राजस्थान से दो और महाराष्ट्र से एक कैंडिडेट है। राजस्थान में जयपुर से प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया गया है। जयपुर से पहले सुनील शर्मा को टिकट दिया गया था। वहीं, दौसा से विधायक मुरारी लाल मीणा को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र की चंद्रपुर सीट पर प्रतिभा धनोरकर को टिकट दिया है। 2019 लोकसभा चुनाव में चंद्रपुर सीट पर प्रतिभा के पति सुरेश धनोरकर जीते थे। पिछले साल मई में सुरेश का निधन हो गया था। कांग्रेस ने 23 मार्च को 45 नामों का ऐलान किया था। अब तक कांग्रेस 186 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…

कांग्रेस की चौथी लिस्ट में 45 नाम: दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से, अजय राय को बनारस से टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार (23 मार्च) देर रात चौथी लिस्ट जारी की। इसमें 11 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश के 45 नाम हैं। इस लिस्ट में राजस्थान की 3 में से एक सीट नागौर है। इसे कांग्रेस ने अपनी सहयोगी पार्टी आरएलपी के लिए छोड़ दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *