कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 7 राज्यों के 57 नाम: पहली दो लिस्ट में 82 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है

  • Hindi News
  • National
  • Lok Sabha Election Congress Candidate 3rd List 2024 Update; Haryana Punjab UP MP Bihar Delhi Rajasthan | Congress Party

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता अजय माकन और केसी वेणुगोपाल ने 12 मार्च को दूसरी लिस्ट के नामों को ऐलान किया था।

कांग्रेस ने गुरुवार (21 मार्च) को लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया। इसमें 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 57 उम्मीदवारों के नाम हैं। तीनों लिस्ट को मिलाकर कांग्रेस अबतक 139 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है।

12 मार्च को जारी दूसरी लिस्ट में 43 नाम
12 मार्च को कांग्रेस की जारी दूसरी लिस्ट में 43 नाम थे। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट दिया गया था। वहीं, पार्टी ने 8 मार्च को जारी अपनी पहली लिस्ट में 39 नामों का ऐलान किया गया था। पूरी खबर पढ़ें

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में शामिल राज्य और वहां की सीटें।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में शामिल राज्य और वहां की सीटें।

8 मार्च को 39 सीटों के लिए पहली लिस्ट जारी की थी

कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की दूसरी बैठक सोमवार (11 मार्च) शाम को हुई थी। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और CEC मेंबर्स शामिल हुए। बैठक में राजस्थान और उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

CEC की पहली मीटिंग 7 मार्च को हुई थी। 8 मार्च को 39 सीटों के लिए पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा की लोकसभा सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई। इनमें से 16 केरल से, सात कर्नाटक से, 6 छत्तीसगढ़ से और 4 तेलंगाना से थे। जबकि मेघालय से दो और नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम और लक्षद्वीप से एक-एक नाम सामने आए। इन 39 उम्मीदवारों में से 15 सामान्य वर्ग से हैं और 24 एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग से हैं। पूरी खबर पढ़ें

राजस्थान में 10 सीटों पर प्रत्याशी बदले
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इन पर पिछले चुनाव के किसी भी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया है। एक दिन पहले कांग्रेस में आए राहुल कस्वां को चूरू से टिकट दिया गया है। भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर-सिरोही से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछली बार वैभव ने जोधपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। पूरी खबर पढ़ें

MP में कांग्रेस के 10 प्रत्याशियों में 8 नए चेहरे
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी सूची में मध्यप्रदेश की 10 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। छिंदवाड़ा से नकुलनाथ और भिंड से फूल सिंह बरैया चुनाव लड़ेंगे। 10 में से 8 सीटों पर नए प्रत्याशी उतारे गए हैं। छिंदवाड़ा और बैतूल सीट पर ही कैंडिडेट रिपीट किए गए हैं। कांग्रेस की मध्यप्रदेश के लिए पहली लिस्ट में किसी महिला उम्मीदवार का नाम नहीं है। पूरी खबर पढ़ें

राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे
पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 39 में से 20 नए उम्मीदवार उतारे हैं। 19 सीटों पर पुराने उम्मीदवारों को बरकरार रखा गया है। राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे। शशि थरूर को केरल के तिरुवनंतपुरम से लगातार चौथी बार टिकट मिला है।

छत्तीसगढ़ में 5 और तेलंगाना में 6 पुराने उम्मीदवारों के टिकट काट दिए गए हैं। कांग्रेस ने भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू और केसी वेणुगोपाल जैसे दिग्गजों को मैदान में उतारा है।

पहली लिस्ट में सिर्फ 15 उम्मीदवार यानी करीब 38% जनरल कैटेगरी के हैं। SC/ST/OBC/मुस्लिम कैटेगरी के 24 उम्मीदवारों को टिकट दिया है यानी करीब 62%। कांग्रेस ने सिर्फ 10% टिकट महिलाओं को दिया है। वहीं 50 साल से कम उम्र के उम्मीदवार 31% हैं।

यह खबर भी पढ़ें…

कांग्रेस की पहली लिस्ट के 4 संकेत, हिंदी पट्टी में बड़े नेताओं की अग्निपरीक्षा

त्तीसगढ़ में 6 सीटों पर टिकट की घोषणा हुई, जिसमें 5 नए उम्मीदवार हैं। नए उम्मीदवारों में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हैं। वो राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं। केरल में कांग्रेस कोई एक्सपेरिमेंट करने के मूड में नहीं है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें

भाजपा की पहली लिस्ट- 195 नाम, इनमें 34 मंत्री:काशी से मोदी, गांधीनगर से शाह

भाजपा मुख्यालय में शनिवार को बैजयंत पांडा, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर कैंडिडेट के नाम बताए।

भाजपा मुख्यालय में शनिवार को बैजयंत पांडा, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर कैंडिडेट के नाम बताए।

भाजपा ने 2 मार्च की शाम 7 बजे को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है। वहीं, सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम हैं। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट हैं, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें

भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 72 नाम: गडकरी नागपुर, पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से लड़ेंगे; हरियाणा के पूर्व CM करनाल से कैंडिडेट

लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी हुई। इसमें 72 नाम हैं। नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्‌टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *