कांग्रेस की आठवीं लिस्ट में 4 राज्यों के 14 नाम: गुना में ज्योतिरादित्य के सामने राव यादवेंद्र, विदिशा में शिवराज के सामने प्रताप भानु को टिकट

दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने बुधवार रात 4 राज्यों के 14 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इसमें मध्य प्रदेश के गुना में ज्योतिरादित्य के सामने राव यादवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं विदिशा में शिवराज सिंह चौहान के सामने प्रताप भानु शर्मा को टिकट दिया है। पार्टी अब तक 209 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है।

MP की 3 और सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की बाकी बची 6 सीटों में से 3 पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह और विदिशा से शिवराज सिंह चौहान के सामने प्रताप भानु शर्मा को उतारा गया है। दमोह से तरबर सिंह लोधी को टिकट मिला है।

कांग्रेस अब तक मध्यप्रदेश की 29 में से 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। ग्वालियर, मुरैना और खंडवा सीट अभी भी होल्ड हैं। जबकि खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ी गई है। पूरी खबर पढ़े

कांग्रेस ने यूपी के 4 प्रत्याशियों का ऐलान किया
उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी की है। कांग्रेस की तरफ से जारी की गई सूची में अमेठी रायबरेली के अलावा गाजियाबाद से डोली शर्मा, महाराजगंज से विधायक वीरेंद्र चौधरी सीतापुर से नकुल दुबे को उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा बुलंदशहर से शिवराम वाल्मीकि को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है। अमेठी और रायबरेली पर अभी भी गांधी परिवार के उतारे जाने और चुनाव लड़ने पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पूरी खबर पढ़ें

एक दिन पहले कांग्रेस की 7वीं लिस्ट में 5 कैंडिडेट्स का ऐलान किया था
कांग्रेस ने मंगलवार (26 मार्च) को 5 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया था। यह पार्टी की 7वीं लिस्ट थी। इसमें छत्तीसगढ़ से 4 और तमिलनाडु से एक कैंडिडेट थे।

छत्तीसगढ़ की सरगुजा सीट से शशि सिंह, रायगढ़ से मेनका देवी सिंह, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव, कांकेर से ब्रजेश ठाकुर और तमिलनाडु की मायलाआदुथुरई सीट से एडवोकेट आर. सुधा को मैदान में उतारा गया है।

एक दिन पहले भी किया था 5 कैंडिडेट्स का ऐलान
कांग्रेस ने सोमवार (25 मार्च) को 5 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया था। इसमें राजस्थान से 4 और तमिलनाडु से एक कैंडिडेट है। कोटा से प्रहलाद गुंजल, अजमेर से रामचंद्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन सिंह रावत, भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर को ​टिकट दिया गया है।

गुंजल राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी रहे हैं। वे 2 बार कोटा उत्तर से MLA रहे, लेकिन पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। उनके भाजपा छोड़ कांग्रेस में आने से हाड़ौती क्षेत्र में कांग्रेस को फायदा होने की उम्मीद है।

कांग्रेस ने इसके अलावा सोमवार को जारी सूची में तमिलनाडु के तिरुनलवेली से सी रॉबर्ट ब्रूस को प्रत्याशी घोषित किया था।

कांग्रेस ने रविवार (24 मार्च) को तीन कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया था। इसमें राजस्थान से दो और महाराष्ट्र से एक कैंडिडेट है। राजस्थान में जयपुर से प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया गया। जयपुर से पहले सुनील शर्मा को टिकट दिया गया था। वहीं, दौसा से मुरारी लाल मीणा को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र की चंद्रपुर सीट पर प्रतिभा धनोरकर को टिकट दिया है। 2019 लोकसभा चुनाव में चंद्रपुर सीट पर प्रतिभा के पति सुरेश धनोरकर जीते थे। पिछले साल मई में सुरेश का निधन हो गया था। कांग्रेस ने 23 मार्च को 45 नामों का ऐलान किया था।

ये खबर भी पढ़ें…

कांग्रेस की चौथी लिस्ट में 45 नाम: दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से, अजय राय को बनारस से टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार (23 मार्च) देर रात चौथी लिस्ट जारी की। इसमें 11 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश के 45 नाम हैं। इस लिस्ट में राजस्थान की 3 में से एक सीट नागौर है। इसे कांग्रेस ने अपनी सहयोगी पार्टी आरएलपी के लिए छोड़ दिया है। दिग्विजय सिंह को राजगढ़, अजय राय को वाराणसी और पी चिदंबरम के बेटे कार्ति को शिवगंगा से टिकट दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *