करनाल में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत: ससुरालियों पर लगे आरोप; फंदे की रस्सी तालाब से बरामद; फोन टूटने पर मारा पीटा था

 

हरियाणा के करनाल जिले के गांव गोंदर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर मारपीट कर उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

झज्जर के माता जगदंबा मंदिर में चोरी: लोहे की चेन काट कर अंदर घुसे चोर; दानपात्र से नकदी चुराकर फरार

मिली जानकारी के अनुसार, विवाहिता मीना (29) गांव ठरी की रहने वाली थी। 2014 में गांव गोंदर निवासी सुनील से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने।

वे उसके साथ लगातार मारपीट करते रहे। शुक्रवार को भी उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई और उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया। वहीं जिस रस्सी का महिला ने फंदा लगाकर जान दी। वह फंदा भी घर के पास बने तालाब में पुलिस ने बरामद किया है।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन।

फोन टूटने को लेकर हुआ था झगड़ा

मृतका के भाई अरूण ने बताया कि 1 सप्ताह पहले उसकी बहन के बच्चों से एक मोबाइल फोन टूट गया था। वह फोन उसकी बहन के पति सुनील के भांजे का था। जैसे ही बच्चों के हाथों से मोबाइल फोन टूटा तो सुनील व ससुरालियों ने उससे बुरी तरह से मारपीट और बहन को मायके से फोन मंगवाने के लिए कहा। यह घटना बहन ने फोन करके बताई। शुक्रवार को हमने अपनी बहन को देने के लिए फोन भी खरीद लिया था।

मछली विभाग के 2 रिश्वतखोर अफसर पकड़े: सब्सिडी के लिए DFO और FO ने मांगे थे 90 हजार, विजिलेंस ने 30 हजार लेते दबोचे

मरने से एक घंटा पहले हुई बात

मृतक मीना के भाई ने आरोप लगते हुए कहा कि शुक्रवार को जब वह अपनी बहन के लिए फोन लेकर आया तो उसने बहन के पास वीडियो कॉल की। उसकी बहन ने उसे कहा कि यह लोग मुझे मारना चाहते है। उसकी बहन से शाम को करीब साढ़े 4 बजे बात हुई थी और 1 घंटे बाद उन्हें उसकी बहन के पति सुनील का फोन आया कि मीना ने फंदा लगा लिया है, जो अभी ठीक है, बात कर रही है। आप लोग निसिंग अस्पताल में आ जाओ।

ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते परिजन।

ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते परिजन।

पुलिस ने फंदे को किया तालाब से बरामद

​​​​​​​सूचना मिलते ही जब वह निसिंग अस्पताल में पहुंचे तो मीना की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं देर शाम को पुलिस ने फंदे की रस्सी को घर के पास बने तालाब से बरामद किया।

​​​​​निसिंग थाना के SHO अजायब सिंह ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार देर शाम महिला द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था और आज पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने महिला के ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाए हैं।

 

खबरें और भी हैं…

.
Jio Haptik ने हिंदी चैटबॉट्स में सुधार के लिए Azure क्लाउड का उपयोग करने के लिए Microsoft के साथ सहयोग किया

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *