उत्सव की तरह मनाया जा रहा है सेवा पखवाड़ा: एडवोकेट विजयपाल सिंह

 

 

एस• के• मित्तल   

सफीदों, देश व प्रदेश का प्रत्येक भाजपा कार्यकत्र्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव को सेवा पखवाड़े के रूप में एक उत्सव की तरह से मना रहा है। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कही। उन्होंने कहा के आगामी 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे पखवाड़े में कार्यकत्र्ता जिला, उपमंडल व खंड स्तर पर विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य कर रहे है और उन कार्यों का लाभ जनता तक पहुंच रहा है।

अंबाला में पत्नी को दरांती से काटकर मारा: पति ने गर्दन और बाजू पर किए वार; खेतों में खून से लथपथ पड़ा मिला शव

अगर यूं कहें कि यह जन्मोत्सव विविधता में एकता का उत्सव है तो भी कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। इस आयोजन को लेकर कार्यकत्र्ताओं में एक विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने सिलसिलेवार बताया कि पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर दिव्यांगों को व्हील चेयर, बैसाखी, कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण किए गए है। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में मरीजों का नि:शुल्क चेकअप करवाकर उन्हे दवाईयां दी जा रही हैं। इस सेवा पखवाड़ा में नागरिकों का कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है तथा जिला स्तर पर बुस्टर डोज के लिए टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। विजयपाल सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को विविधता में एकता का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उत्सव का नेतृत्व विधायक एवं प्रदेश मंत्री सत्य प्रकाश जरावत करेंगे।

रोहतक में दिनदहाड़े पड़ोसी ने की फायरिंग: परिवार ने घर में छिपकर बचाई जान, वीडियो में कैद आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

पश्चिम बंगाल से संबंधित संस्थाओं को उत्सव में आमंत्रित किया गया है। इस उत्सव की खास बात यह होगी कि इसमें पश्चिम बंगाल की संस्कृति वहां की रीति रिवाजों के अलावा भोजन उत्सव कार्यक्रम भी होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भारत की एकात्मकता का दर्शन कराना इन उत्सवों का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने यह भी बताया कि 1 अक्टूबर को जिला स्तर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव जैन के नेतृत्व में स्थानीय उत्पाद एवं वस्तुओं का मेला लगाया जाएगा। वहीं 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर कार्यकर्ता खादी भंडारों पर भ्रमण करेंगे तथा खादी वस्तुओं को खरीदेंगे और उसका प्रचार करेंगे। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सेवा प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक सतीश खोला करेंगे।

हिसार में पेंशन को लेकर डीसी की फटकार: गंगवा की विधवा को कार्यालय भेजा; सुनवाई न होने पर खुद दफ्तर पहुंचे

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई गाथा लिख रहा है। आज भारत विश्व में एक नई ऊंचाई को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में छू रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ मना रही भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह भी चरम पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *