उड़ान ट्रस्ट की महिला विंग ने छेड़ा शिक्षा अभियान

एस• के• मित्तल   
सफीदों,       सफीदों के राजकीय कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल में अध्यापकों की बदली होने की वजह से कई पद खाली हो गए हैं। अध्यापकों की कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था। यह समस्या उड़ान ट्रस्ट के सामने आई तो ट्रस्ट की महिला विंग हरकत में आई। महिला विंग की पढ़ी-लिखी 15 लड़कियों व महिलाओं ने स्कूल में बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाने का फैसला लिया।
महिलाएं व लड़कियां नगर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंची और सेवाभाव से बच्चों को शिक्षा देने का कार्य किया। ट्रस्ट की महिला विंग की अध्यक्षा ज्योति थनई ने कहा कि ट्रस्ट की महिलाओं के निरंतर प्रयास से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने से बची है। महिलाएं ठीक सुबह 8 बजे स्कूल में पहुंच जाती है और बच्चों को शिक्षा प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्य पिछले 15 दिनों से जारी है तथा जब तक अध्यापकों के रिक्त पद नहीं भर जाते तब तक शिक्षा देने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।
इस कार्य में सिंपी जैन, सीमा, योगिता, शिखा, नैंसी, मुस्कान, अंजली, शीतल, अंजू, तमन्ना, मुस्कान, संजना, सोनिया, प्रीति व रंजना का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *