अंतरिम बजट सिर्फ एक क्लिक में: स्टूडेंट्स, महिला, किसान, नौकरीपेशा और व्यापारियों के अलावा हर सेक्टर की जानकारी पढ़ें

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को 2024-25 का अंतरिम बजट पेश किया है। इसमें महिलाओं, किसानों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इसके अलावा स्टूडेंट्स, मजदूरों, डिफेंस सेक्टर, स्पेस रिसर्च एंड इनोवेशन सेक्टर के लिए भी सरकार ने जरूरी ऐलान किए हैं।

फेक न्यूज पर नए IT नियमों के खिलाफ याचिका: बॉम्बे हाईकोर्ट के दो जजों का अलग-अलग फैसला; अब तीसरे के पास जाएगा मामला

आप किसान हैं, व्यापारी हैं, स्टूडेंट हैं या गृहणी हैं, अगर आप आसान भाषा में समझना चाहते हैं कि इस अंतरिम बजट में सरकार ने आपको क्या दिया है, तो आप यहां समझ सकते हैं। नीचे दी गई लिंक्स में आपको अपने सवालों के सभी जवाब मिल जाएंगे।

1. स्टूडेंट्स को क्या मिला?

बजट भाषण में वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ये अंतरिम बजट 4 सेक्‍टर्स पर फोकस है। गरीब, महिलाएं, युवा और अन्‍नदाता। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र के लिए अस्‍पतालों को मेडिकल कॉलेजों के साथ जोड़ने के लिए कमेटी बनेगी। 1 लाख करोड़ रुपए का कॉर्पस यानी कोष बनाया जाएगा। ये कॉर्पस 50 साल तक इंट्रेस्‍ट फ्री लोन प्रोवाइड करेगा। पूरी खबर पढ़ें…

2. महिलाओं को क्या मिला?

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सभी आशा कर्मी बहनों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा। लखपति दीदी योजना के तहत 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएगी। आने वाले 5 सालों में 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे। आवास योजना के तहत 70% घर महिलाओं के नाम हैं। पूरी खबर पढ़ें…

32 हफ्ते की प्रेग्नेंट महिला को अबॉर्शन की इजाजत नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अगर बच्चा नहीं रखना तो 2 हफ्ते बाद एडॉप्शन के लिए दे देना

3. सैलरी क्लास को क्या मिला?

सरकार ने अंतरिम बजट में आम आदमी को इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं दी है। पुरानी टैक्स रिजीम चुनने पर अभी भी आपकी 2.5 लाख रुपए तक की इनकम ही टैक्स फ्री रहेगी। हालांकि इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 87A के तहत आप 5 लाख तक की इनकम पर टैक्स बचा सकते हैं।

32 हफ्ते की प्रेग्नेंट महिला को अबॉर्शन की इजाजत नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अगर बच्चा नहीं रखना तो 2 हफ्ते बाद एडॉप्शन के लिए दे देना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *