दादा खेड़ा मंदिर में भव्य भंडारा आज

6
आयोजन के लिए दुल्हन की तरह से सजाया गया दादा खेड़ा मंदिर
आयोजन के लिए दुल्हन की तरह से सजाया गया दादा खेड़ा मंदिर

हवन और संध्या आरती भी होगा आयोजन

आयोजन के लिए दुल्हन की तरह से सजाया गया दादा खेड़ा मंदिर
आयोजन के लिए दुल्हन की तरह से सजाया गया दादा खेड़ा मंदिर

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : दादा खेड़ा सेवा व सुधार समिति के तत्वावधान में सफीदों क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक माने जाने वाले दादा खेड़ा मंदिर परिसर में आज, 21 जून (रविवार) को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति के प्रधान राजेंद्र सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे हवन के साथ होगी, जिसमें क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की जाएगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। राजेंद्र सैनी ने कहा कि दादा खेड़ा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाला यह भंडारा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में भाईचारे और एकजुटता को भी बढ़ावा देता है। हर वर्ष इस आयोजन में आसपास के गांवों और शहरों से बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं और सेवा भाव से भंडारे में सहयोग करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि शाम 7 बजे मंदिर परिसर में संध्या आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्तजन बड़ी श्रद्धा के साथ भाग लेंगे। समिति के अन्य सदस्यों ने भी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियां संभाल रखी हैं तथा मंदिर को दुल्हन की तरह से सजाया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनें और प्रसाद ग्रहण करें। इस मौके पर मुकेश गर्ग, संदीप शर्मा, सोनू बेनीवाल, सोनी जोगी, अमन सैनी, तुषार गर्ग व सेठी सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।