सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सीआईए स्टॉफ सफीदों ने 5060 रुपए की सट्टा राशी सहित एक आरोपी को काबू किया है। पकडे गए आरोपियों की पहचान विनोद निवासी सिंहपुरा के रूप में हुई है। सीआईए स्टॉप सफीदों के प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि उनकी एक टीम दौराने गश्त पडताल पुरानी चुंगी सफीदों क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान टीम को मुखबरी मिली कि विनोद निवासी सिंहपुरा हाट रोड सफीदों पर दुकान के बाहर सट्टा की खाईवाली का काम करता है और इस समय अपनी दुकान के बाहर सट्टा लगवा रहा है। सीआईए सफीदों की टीम ने तुरंत रेड करके आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्चा व 5060 रुपए की सट्टा राशी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।












