सफीदों, (एस• के• मित्तल) : पुरुषोत्तम मासमास के पावन अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से कृष्ण कृपा परिवार सफीदों द्वारा प्रतिदिन भक्तिमय सत्संग कार्यक्रम का आयोजनआयोजन किया जा रहा है। संस्था द्वारा प्रतिदिन रात्रि सवा 8 बजे से सवा 10 बजे तक यह दिव्य सत्संग अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। सत्संग में श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है। दिन-प्रतिदिन श्रद्धालुओंश्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। मधुर कृष्ण भजनों से पूरा वातावरण भक्तिरस एवं आनंद रस से सराबोर हो उठता है। श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन होकर जमकर झूमते हैं।

सत्संग उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है। कृष्णकृष्ण कृपा परिवार के प्रतिनिधि नानक खन्ना ने नगरवासियों से आग्रह किया कि वे इस पुण्यमयी आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर भक्ति एवं सत्संग का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास को सनातन धर्म में अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इस माहमाह में दान-पुण्य, भक्ति, जप, तप एवं सत्संग का विशेष महत्व है।












