16 बोतल अवैध देसी शराब सहित युवक काबू , आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

6

मुखबिर की सूचना पर शहीदी स्मारक के पास की गई नाकाबंदी

उचाना : थाना उचाना पुलिस ने 16 बोतल अवैध देसी शराब सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक निवासी उचाना खुर्द के रूप में हुई है। थाना उचाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी मंडी उचाना की टीम सहायक उपनिरीक्षक अनील के नेतृत्व में बस अड्डा उचाना खुर्द के पास गश्त व अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अभिषेक अवैध शराब बेचने का काम करता है और ठेका शराब लेकर अपने घर की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शहीदी स्मारक उचाना खुर्द के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक युवक सफेद रंग का प्लास्टिक कट्टा कंधे पर लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक तेज कदमों से चलने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अभिषेक निवासी उचाना खुर्द बताई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 16 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब संबंधी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 61-4-2020 हरियाणा आबकारी संशोधित अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।