चरस तस्करी मामले में वांछित आरोपी को हिमाचल से दबोचा
जींद : डिटेक्टिव स्टाफ जींद ने नशा तस्करी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कर्म सिंह उर्फ गुड्डू निवासी कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पहले आरोपी राजेश उर्फ राजा निवासी नंगूरा को 5 किलो 270 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान कर्म सिंह का नाम सामने आया, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। 4 मई 2026 को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है और इसके खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।












