200 लीटर कच्ची शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

7

गुप्त सूचना पर सीआईए स्टाफ ने रसीदां गांव में दी दबिश

नरवाना : सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रसीदां गांव से एक शराब तस्कर को 200 लीटर कच्ची शराब (लाहन) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बदलू निवासी रसीदां के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स.उप.नि. शमशेर सिंह के नेतृत्व में टीम गांव रसीदां में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबरी मिली कि बदलू अवैध शराब निकालने का काम करता है और इस समय अपने मकान में लाहन रखे हुए है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बदलू निवासी रसीदां बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके मकान से 200 लीटर कच्ची शराब (लाहन) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गढ़ी में एक्साइज एक्ट की धारा 61/4/2020 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।