देश भर में गणेश चतुर्थी की धूम, PHOTOS: गुवाहाटी में चंद्रयान-3 के थीम पर पंडाल सजा, हैदराबाद में 63 फीट ऊंची इको-फ्रेंडली प्रतिमा तैयार

गणेश चतुर्थी को लेकर देश भर में धूमधाम से तैयारियां चल रही है। 19 सितंबर को उत्सव का पहला दिन है। 28 सितंबर को गणेश विसर्जन किया जाएगा।

देश भर में गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में है। मंगलवार 19 सितंबर को गणेश उत्सव का पहला दिन है। कोलकाता, जयपुर, नागपुर सहित कई शहरों में मंदिरों और पंडालों को सजाने का काम जोर-शोर से चल रहा है।

कैथल में कार ने बाइक को टक्कर मारी: पिता की मौत, बेटा घायल; दोनों चाय के खोखे से घर लौट रहे थे

हिंदू पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी तिथि से अनंत चतुर्दशी तक 10 दिनों के दौरान गणेश जी की विधि-विधान के साथ उपासना की जाती है। गुरुवार 28 सितंबर को गणेश विसर्जन किया जाएगा।

हर साल की तरह महाराष्ट्र में गणपति पूजा को लेकर खास तैयारियां चल रही है। मूर्तिकारों ने श्रद्धालुओं की पंसद के मुताबिक अलग-अलग तरीके की गणपति मूर्तियां बनाई हैं।

गणपति के भोग के लिए मिठाइयों की दुकानों में मोदक और लड्डू की डिमांड बढ़ गई है। बाजार में फल-फूल से लेकर साज-सजावट के सामानों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

देखिए गणेश चतुर्थी को लेकर देश भर में तैयारियों की तस्वीरें…

त्रिपुरा के अगरतला में ड्रग्स के खिलाफ संदेश देने के लिए एक आर्टिस्ट ने सिरिंज से गणेश मूर्ति बनाई है।

त्रिपुरा के अगरतला में ड्रग्स के खिलाफ संदेश देने के लिए एक आर्टिस्ट ने सिरिंज से गणेश मूर्ति बनाई है।

महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार को एक महिला श्रद्धालु पारंपरिक मराठी वेश-भूषा में गणपति की मूर्ति लेने पहुंची।

महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार को एक महिला श्रद्धालु पारंपरिक मराठी वेश-भूषा में गणपति की मूर्ति लेने पहुंची।

जयपुर के प्रसिद्ध परकोटा गणेश मंदिर में रविवार को भगवान के सामने लड्डूओं का थाल सजाकर भोग लगाया गया।

जयपुर के प्रसिद्ध परकोटा गणेश मंदिर में रविवार को भगवान के सामने लड्डूओं का थाल सजाकर भोग लगाया गया।

असम की राजधानी गुवाहाटी में चंद्रयान-3 मॉडल के थीम पर गणेश पूजा का पंडाल बनाया गया है।

असम की राजधानी गुवाहाटी में चंद्रयान-3 मॉडल के थीम पर गणेश पूजा का पंडाल बनाया गया है।

हैदराबाद के एक पंडाल में 63 फीट ऊंची इको-फ्रेंडली प्रतिमा बनाई गई है। प्रतिमा के ऊपर शेषनाग भी बनाया गया है।

हैदराबाद के एक पंडाल में 63 फीट ऊंची इको-फ्रेंडली प्रतिमा बनाई गई है। प्रतिमा के ऊपर शेषनाग भी बनाया गया है।

मुंबई के लालबागचा राजा के तर्ज पर नागपुर में नागपुरका राजा की प्रतिमा को धूमधाम से पंडाल तक लाया गया।

मुंबई के लालबागचा राजा के तर्ज पर नागपुर में नागपुरका राजा की प्रतिमा को धूमधाम से पंडाल तक लाया गया।

मुंबई के दादर मार्केट में गणेश चतुर्थी से पहले रविवार 17 सितंबर को खरीदारी के लिए काफी संख्या में भीड़ जुटी।

मुंबई के दादर मार्केट में गणेश चतुर्थी से पहले रविवार 17 सितंबर को खरीदारी के लिए काफी संख्या में भीड़ जुटी।

कोलकाता में चंद्रयान-3 के थीम पर तैयार गणेश पंडाल में चांद पर उतरे विक्रम लैंडर को दर्शाया गया है।

कोलकाता में चंद्रयान-3 के थीम पर तैयार गणेश पंडाल में चांद पर उतरे विक्रम लैंडर को दर्शाया गया है।

रोहतक में युवक ने किया सुसाइड: ऑटो चालक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, 2 बच्चों का पिता है मृतक

ये खबर भी पढ़ें…

पटना में इस बार 30 लाख के मुकुट वाले गणपति:गजानन के सिर पर चमकेगा हीरा

पटना में इस बार 30 लाख के मुकुट वाले गणपति आ रहे हैं। गजानन को देखते ही बनेगा। सिर पर हीरा चमकेगा और शरीर पर चांदी सोना जड़ित अंगवस्त्र होगा। पंडाल भी ऐसा होगा कि आंखे चकाचौंध हो जाएंगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *