सोनीपत में चोर ने उड़ाए 4 लाख रुपए: शास्त्री कॉलोनी में सीढ़ी लगाकर घर में घुसा; तकिया के नीचे छिपा रखा था कैश

102
Quiz banner
Advertisement

हरियाणा के सोनीपत में एक घर में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोर सीढ़ी लगाकर मकान में घुसा और वहां कमरे से 4 लाख 10 हजार रुपए चुरा कर फरार हो गया। सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी जांचा तो एक युवक मकान में चढ़ते हुए दिखा। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बुंडेसलीगा: बायर्न म्यूनिख की आरबी लीपज़िग से हार ने बोरूसिया डॉर्टमुंड को खिताब का दावा करने का मौका दिया; हर्था बर्लिन रेलीगेट हो गई

सोनीपत में बाइपास पर रेलवे फाटक के पास शास्त्री कॉलोनी में रहने वाले रामफल ने पुलिस को बताया कि वह, उसकी पत्मैनी व बच्चे घर पर थे। वह रोजना की तरह खाना खाकर अपने मकान के उपर के कमरे मे जाकर सो गया। चार दिन पहले उसके लड़के राजेश ने उसे 4 लाख 10 हजार रुपए दिए थे। वह उसने अपनी चारपाई के बिस्तर तकिया के नीचे छुपा कर रखे हुए थे। रात को एक अज्ञात लडका मुंह पर कपडा बांधे हुआ था, घर में घुस गया। उसके शरीर के उपर का हिस्सा नंगा था।

वह उनके मकान के पीछे से सीढी लगाकर अंदर घुस गया। वह कमरे से 4 लाख 10 हजार रुपए चोरी कर ले गया। सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस को डायल 112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद वहां लगे सीसीटीवी को चैक किया गया तो अज्ञात लडका उसमें दिखाई दिया। सीसीटीवी में एक लड़का सीढ़ी लगाकर घर में घुसता हुआ दिखाई दिया। उसके साथ अन्य लड़के भी हो सकते हैं।

प्लेऑफ में जगह पक्की करने के बाद एलएसजी कप्तान क्रुणाल पांड्या का कहना है कि पहली प्रतिक्रिया संतुष्टि है

रामफल ने बताया कि वर्ष 2020 में उसके लड़के जितेंद्र की उसकी पत्नी ने हत्या कर दी थी। तभी से पूरा परिवार भयभीत है। अब सीढ़ी लगा कर घर में घुसकर 4 लाख रुपए चोरी करने की वारदात के बाद परिवार डरा हुआ है। सिटी थाना पुलिस ने रामफल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

खबरें और भी हैं…

.
हिसार में 10 करोड़ की फिरौती मागने वाला मास्टरमाइंड काबू: वारदात में प्रयोग बाइक और पिस्तौल बरामद, कल कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

.

Advertisement