Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the td-cloud-library domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u561866757/domains/safidonbreakingnews.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
Sarkari Naukri Results 2022 LIVE: गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस डेट को हो सकता है घोषित, मध्य प्रदेश बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आज से भरें फॉर्म » Safidon Breaking News


Home job Sarkari Naukri Results 2022 LIVE: गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस डेट को...

Sarkari Naukri Results 2022 LIVE: गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस डेट को हो सकता है घोषित, मध्य प्रदेश बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आज से भरें फॉर्म

140
Advertisement

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Sarkari Naukri Results 2022 LIVE Latest Govt Jobs Notifications on 4 May 2022: 

गुजरात बोर्ड से दसवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए परिणाम से जुड़ी अहम जानकारी है। गुजरात सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board, GSEB) जून के मध्य तक गुजरात बोर्ड एसएससी परिणाम (Gujarat Board SSC Result 2022) घोषित करने की संभावना है। हालांकि स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि, जीएसईबी की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना घोषित नहीं हुई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 जून तक रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी कि 04 मई से शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) ने 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए mpbse.nic.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

डीएनएस बैंक द्वारा विभिन्न विभागों में असिस्टेंट मैनेजर के कुल 31 पदों भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। पंजाब स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के अंतर्गत स्कूलों में 4000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन कल समाप्त हो जाएंगे। डाक विभाग द्वारा 38926 ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए सबसे अधिक 4310 रिक्तियां तमिलनाडु सर्किल के निकाली गई हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी में 35 हजार पदों पर भर्ती के लिए दूसरे चरण में सीबीटी 2 के पहले चरण के लिए एडमिट कार्ड 5 मई को होने की संभावना है।

एसएससी एमटीएस और हवलदार फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) कल यानी कि 5 मई, 2022 से SSC MTS & Havaldar Exam 2021 के लिए करेक्शन विंडो ओपन करेगा। नेशनल फोरेंसिक साइंसेंस यूनिवर्सिटी में 300 से अधिक टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए भर्ती विज्ञापन 3 मई को जारी किया गया और आवेदन शुरू हो चुके हैं।  राजस्थान, आरबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षा दे चुके लाखों छात्र-छात्राएं रिजल्ट डेट की राह देख रहे हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स के लिए ताजा अपडेट यह है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

पंजाब राज्य सरकार के गृह मामलों और न्याय विभाग में 119 असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी की भर्ती के लिए पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट पर महत्वपूर्ण अपडेट है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, सीजीबीएसई (Chhattisgarh Board of Secondary Education, CGBSE) 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द ही घोषित करेगा।

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के अंतर्गत लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 10 मई से डाउनलोड किए जा सकेंगे। वहीं, नीट पीजी करेक्शन विंडो आज बंद हो जाएगी। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज यानी कि बुधवार, 4 मई को NEET PG 2022 आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए ओपन विंडो को बंद कर देगा। ऐसे में, जिन छात्र-छात्राओं को लगता है कि उनके एप्लीकेशन फॉर्म में कहीं कोई गड़बड़ी छूट गई है तो वे करेक्शन विंडो के माध्यम से जाकर सुधार कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को NBEMS के आधिकारिक पोर्टल https://nbe.edu.in/ पर जाकर ठीक करना होगा। उम्मीदवार ध्यान रखें कि अंतिम तिथि बीतने के बाद उनको दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।

दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में 357 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज, 4 मई 2022 को समाप्त हो जाएगी। भारतीय डाक विभाग द्वारा मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए करीब 39000 ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए निकाली गई है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 मई से ही शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार जीडीएस भर्ती पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दूसरी तरफ, यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट को लेकर प्राप्त लेटेस्ट अपडेट के अनुसार परीक्षाओं कॉपियों की जांच की काम 4 मई 2022 तक पूरी हो सकती है। हालांकि, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की घोषणा फिलहाल अगले माह ही घोषित किए जाने की संभावना है।

 

राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय टेबलेट वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, बीईओ दलबीर सिंह मलिक, पायनियर स्कूल के संचालक नरेश बराड़ एवं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान हवा सिंह से सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह प्राप्त किया…

  • 05:21 PM, 2022-05-04T17:21:48

    गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट यहां जानें कब होगा घोषित

     

    गुजरात बोर्ड से दसवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए परिणाम से जुड़ी अहम जानकारी है। गुजरात बोर्ड जल्द ही दसवीं के नतीजे घोषित करेगा। पूरी जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक। 

     

  • 04:46 PM, 2022-05-04T17:21:48

    मध्य प्रदेश बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आज से भरें फॉर्म

     

    मध्य प्रदेश बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आज से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और यह 21 मई, 2022 तक चलेगी। पूरी खबर जानने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक।  

     

  • 04:23 PM, 2022-05-04T17:21:48

    DNS Bank Recruitment 2022: डोंबिवली नागरी सहकारी बैंक में 31 असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती

     

    डोंबिवली नागरी सहकारी (डीएनएस) बैंक द्वारा विभिन्न विभागों में असिस्टेंट मैनेजर के कुल 31 पदों भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, dnsbank.in पर विजिट करें। आखिरी तारीख 23 मई 2022 है। इस लिंक से करें आवेदन और इस लिंक देखें भर्ती अधिसूचना।

     

  • 04:02 PM, 2022-05-04T17:21:48

    Punjab Teacher Recruitment 2022: 4000 से अधिक शिक्षक पदों के लिए आवेदन 5 मई तक

     

    पंजाब स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के अंतर्गत स्कूलों में 4000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया वीरवार, 5 मई 2022 को समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, educationrecruitmentboard.com/master2022 पर आवेदन कर सकते हैं। योग्यता और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी इस लिंक से देखें।

     

  • 03:42 PM, 2022-05-04T17:21:48

    India Post GDS Recruitment 2022: सबसे अधिक तमिलनाडु सर्किल में वेकेंसी

     

    डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक के 38926 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। विभाग के नोटिफिकेशन के मुताबिक सबसे अधिक रिक्तियां तमिलनाडु सर्किल के लिए विज्ञापित की गई हैं। विभिन्न सर्किल के अनुसार रिक्तियों की संख्या इस लिंक से देखें।

     

  • 03:17 PM, 2022-05-04T17:21:48

    UP Police PET Admit Card 2021 रिलीज

     

    यूपी पुलिस एसआई सहित अन्य पदों के लिए पीईटी एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। पूरी खबर जानने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक। 

     

  • 02:24 PM, 2022-05-04T17:21:48

    Railway NTPC Exam: सीबीटी 2 के पहले चरण के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कल से

     

    रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 2 के लिए एडमिट 5 मई 2022 को जारी कर सकता है। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 9 और 10 मई 2022 को आयोजित होनी है। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।

     

  • 01:49 PM, 2022-05-04T17:21:48

    SSC MTS & Havaldar फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर

     

    SSC MTS & Havaldar फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने परीक्षा के संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया है। पूरी खबर जानने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक। 

     

  • 12:55 PM, 2022-05-04T17:21:48

    NSFU Recruitment 2022: नेशनल फोरेंसिक साइंसेंस यूनिवर्सिटी में 332 सरकारी नौकरियां

     

    केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय महत्व के संस्थान नेशनल फोरेंसिक साइंसेंस यूनिवर्सिटी में 332 सरकारी नौकरियों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 3 मई 2022 को जारी होने का साथ ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 21 मई 2022 अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।

     

  • 12:46 PM, 2022-05-04T17:21:48

    राजस्थान 10वीं, 12वीं रिजल्ट की यह है डेट

     

    राजस्थान 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। पूरी खबर जानने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक  

     

  • 12:06 PM, 2022-05-04T17:21:48

    Govt Jobs in Punjab: 100 से अधिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

     

    पंजाब लोक सेवा आयोग ने गृह मामलों और न्याय विभाग में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के 119 पदों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 20 मई है। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।

     

  • 11:42 AM, 2022-05-04T17:21:48

    छत्तीसगढ़ हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट पर बड़ी खबर

     

    छत्तीसगढ़ हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट पर बड़ी खबर है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ बोर्ड जल्द ही 10वीं, 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। 

     

  • 10:59 AM, 2022-05-04T17:21:48

    Rajasthan Police Admit Card: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल प्रवेश पत्र डाउनलोड 10 मई से

     

    राजस्थान पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के महानिरीक्षक के 2 मई 2022 के नोटिस के अनुसार राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा के लिए  प्रवेश पत्र डाउनलोड 10 मई से किए जा सकेंगे। परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 तक आयोजित की जाएगी।

     

  • 10:35 AM, 2022-05-04T17:21:48

    NEET PG 2022 करेक्शन विंडो आज हो जाएगी बंद

     

    नीट पीजी करेक्शन विंडो आज बंद हो जाएगी। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज यानी कि बुधवार, 4 मई को NEET PG 2022 आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए ओपन विंडो को बंद कर देगा। पूरी खबर जानने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक। 

     

  • 10:28 AM, 2022-05-04T17:21:48

    DTC Recruitment 2022: दिल्ली परिवहन निगम में 357 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन आज होंगे समाप्त

     

    दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) में 357 असिस्टेंट फोरमैन (रिपेयर एंड मेंटेनेंस), असिस्टेंट फिटर (रिपेयर एंड मेंटेनेंस) और असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन (रिपेयर एंड मेंटेनेंस) के पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, 4 मई 2022 को है। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।

     

  • 09:50 AM, 2022-05-04T17:21:48

    UPMSP Result 2022: हाई स्कूल और इंटरमीडिट बोर्ड परीक्षा परिणामों पर महत्वपूर्ण अपडेट

     

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच का काम जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 75 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है और नतीजों की घोषणा जून के दूसरे सप्ताह तक की जा सकती है। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।

     

  • 09:43 AM, 2022-05-04T17:21:48

    India Post Recruitment 2022: 39000 ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

     

    डाक विभाग में लगभग 39000 ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून 2022 है। उम्मीदवारों की आवेदन की अंतिम तिथि को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें

Advertisement
error: Content is protected !!