IndiGo फ्लाइट में महिला पैसेंजर से छेड़खानी: लाइट्स बंद होने के बाद शरीर छूने लगा आरोपी; तीन महीने में ऐसा पांचवां मामला

35
App Install Banner
Advertisement

 

मुंबई-गुवाहाटी फ्लाइट में महिला पैसेंजर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना शनिवार देर रात की है। फ्लाइट की लाइट्स ऑफ होने के बाद महिला पैसेंजर के बगल में बैठा शख्स उन्हें गलत तरीके से छू रहा था।

उदयनिधि स्टालिन ने अब BJP को जहरीला सांप बताया: बोले- बाहर फेंकने की जरूरत, सहयोगी दल AIADMK को कूड़े का ढेर कहा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार की रात 9 बजे इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट 6E-5319 मुंबई से गुवाहाटी के लिए चली थी। रात में कैबिन की रोशनी कम होने के बाद पीड़ित महिला पैसेंजर सीट की आर्मरेस्ट्स नीचे करके सो गई। महिला के बगल में एक शख्स बैठा था।

महिला ने बताया कि​​​​​​ थोड़ी देर में उनकी आंख खुली तो देखा की आर्मरेस्ट ऊपर है और बगल में बैठा एक शख्स उनकी और तरफ झुका है। महिला को थोड़ा अजीब लगा, लेकिन उन्होंने आर्मरेस्ट नीचे करने के बाद अपनी आंखें बंद कर ली।

इंडिगो एयरलाइन्स की मुंबई-गुवाहाटी फ्लाइट 6E-5319 में यह घटना हुई।

इंडिगो एयरलाइन्स की मुंबई-गुवाहाटी फ्लाइट 6E-5319 में यह घटना हुई।

आरोपी के सामने महिला ने सोने का ढोंग किया
कुछ देर बाद महिला ने महसूस किया कि शख्स ने अपना हाथ उनके ऊपर रखा है। महिला ने देखा तो आरोपी की आंखें बंद दी। महिला पैसेंजर ने सोने का नाटक किया और अपनी आंखें आधी बंद कर ली।

वह आरोपी के इरादे समझने की कोशिश कर रही थी। कुछ मिनट बाद आरोपी खुद को गलत तरीके से छूते हुए महिला के शरीर को टटोलने लगा। महिला ने अपने बयान में बताया- मैं बिल्कुल फ्रीज हो गई। चिल्लाना चाहती थी, लेकिन नहीं चिल्ला पाई।

सफीदों में जल्द होगा मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम: कर्मबीर सैनी कहा: समस्याओं के समाधान के लिए सभी जनप्रतिनिधि बना लें मांगपत्र

कैबिन क्रू के आते ही आरोपी माफी मांगने लगा
हालांकि, हिम्मत जुटाई और शख्स का हाथ हटाकर सीट की लाइट जलाई। इसके बाद चीख कर केबिन क्रू को बुलाया। महिला ने रोते-बिलखते कैबिन क्रू को पूरी घटना बताई। इसके बाद आरोपी महिला से माफी मांगने लगा।

इंडिगो ने अपनी स्टेटमेंट में बताया कि रात 12:15 बजे फ्लाइट गुवाहाटी पहुंची, जिसके बाद आरोपी पैसेंजर को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ सैक्सुअल हैरसमेंट का मामला दर्ज कराया है।

तीन महीने में 5वीं घटना, 4 दिन पहले फ्लाइट अटेंडेंट शिकार हुई

तीन महीने के दौरान फ्लाइट में छेड़खानी का यह 5वां मामला है।

7 सितंबर: मुंबई से होकर जाने वाली मस्कट-ढाका विस्तारा फ्लाइट में एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने से पहले आरोपी ने एयर होस्टेस को पहले जबरदस्ती गले लगाया और फिर किस करने की कोशिश की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

16 अगस्त: दिल्ली से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट में एक पुरुष यात्री ने छिपकर फ़्लाइट अटेंडेंट और अन्य महिला के वीडियो बनाए और आपत्तिजनक फोटो ली। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस और डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को नोटिस जारी किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

ये खबर भी पढ़ें…

एअर इंडिया फ्लाइट में पैसेंजर ने ऑफिसर को थप्पड़ मारा, हिरासत में लिए जाने के बाद माफी मांगी

सिडनी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में मारपीट की घटना सामने आई थी। एक पैसेंजर ने एअर इंडिया के सीनियर ऑफिसर को थप्पड़ मारा। क्रू मेंबर की शिकायत के बाद दिल्ली एअरपोर्ट पर पैसेंजर को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद उसने लिखित में अधिकारी से माफी मांगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 9 जुलाई की थी। पढ़ें पूरी खबर…

एअर इंडिया फ्लाइट में पैसेंजर ने क्रू से मारपीट की:2 मेंबर्स को चोटें आईं

पांच महीने पहले भी फ्लाइट में पैसेंजर की बदतमीजी की एक घटना सामने आई थी। दिल्ली से लंदन जा रही AI-111 फ्लाइट में एक पैसेंजर क्रू मेंबर्स से लड़ने लगा। आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। जिसमें 2 क्रू मेंबर्स को चोटें आई थीं। बाद में एयरलाइन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पढ़ें पूरी खबर...

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Advertisement