6 वर्ष पुराने मामले में भगोड़ा गिरफ्तार 

14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सदर थाना पुलिस ने छह साल से फरार हत्या के मामले में फरार चल रहे आऱोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर सफीदों में हत्या, आर्म्स एक्ट व एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी रिंकू निवासी सिल्लाखेडी न्यायालय में पेश नहीं होने के कारण भगोड़ा घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी रिंकू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।