परिवार पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज 

21

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : उपमंडल के गांव ऐचरा खुर्द में आपसी रंजिश के चलते हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति और उसके परिवार पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव ऐचरा खुर्द निवासी प्रवीण ने आरोप लगाया कि 20 जून को शाम करीब 6:15 बजे गांव में मनोज, कमल, बुरिया, राजा व राजेंद्र ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने लाठी-डंडों, बिंडों और तेजधार हथियारों के साथ उस पर और उसके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में शिकायतकर्ता और उसके परिजन घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।