पत्रकार विक्रम कश्यप के निधन पर पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने जताया शोक

8
दिवंगत पत्रकार विक्रम कश्यप के पिता सूबे सिंह से मिलते हुए पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य
दिवंगत पत्रकार विक्रम कश्यप के पिता सूबे सिंह से मिलते हुए पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य

पत्रकार का यूं छोटी उम्र में चला जाना पीड़ादायक : बचन सिंह आर्य 

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : युवा पत्रकार विक्रम कश्यप के असमय निधन को लेकर प्रदेश के पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य गांव बहादुरगढ़ पहुंचे और दिवंगत पत्रकार के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने विक्रम कश्यप के पिता सूबे सिंह, पत्नी और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में हिम्मत बनाए रखने का आग्रह किया। पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने विक्रम कश्यप को याद करते हुए कहा कि वे एक हंसमुख, कर्मठ और ईमानदार पत्रकार थे। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में उनका यूं चले जाना बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति है। यह सिर्फ परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा कि ईश्वर के आगे किसी का वश नहीं चलता, लेकिन इस कठिन समय में समाज का हर व्यक्ति इस परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान बचन सिंह आर्य ने दिवंगत पत्रकार की पत्नी और उनके छोटे बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उनके पिता ने अपने कार्यों से समाज में जो सम्मान कमाया है, वह हमेशा याद रखा जाएगा। इस दुख की घड़ी में सभी को एकजुट होकर परिवार का सहारा बनना चाहिए।