किसान ने घर की छत पर ही उगा दी सब्जियां: प्रकृति के साथ जुड़ाव ऐसा की देश विदेश में भी चर्चा, गमलों में उगा रहा फल व सब्जियां

छोटा प्रयास ही बड़ी उपलब्धि में बदलता है और यह साबित कर दिखाया है हरियाणा के जिले करनाल के बसन्त विहार में रहने वाले रामविलास ने। घर की छत पर महज आठ गमलों के साथ किचन गार्डनिंग शुरू करने वाला रामविलास आज 4 हजार गमलों में फल सब्जियां उगा रहा है। प्रकृति के साथ रामविलास के ऐसे जुड़ाव के देश- विदेश में चर्चे है।

परिवहन विभाग: 8 महीने बीते, बरवाला के नया बस स्टैंड का प्रपाेजल नहीं चढ़ सका सिरे, पीडब्ल्यूडी के एस्टीमेट से पीएसटी असहमत

गमलों में उगी सब्जियों को दिखाता किसान।

गमलों में उगी सब्जियों को दिखाता किसान।

इंग्लैंड, फ्रांस, यूपी, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हरियाणा के विभिन्न जिलों के लोग गमलों में सब्जी और फल उगाने वाले प्रकृति प्रेमी की मुरीद है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से यूट्यूब पर 25 लाख लोग जुड़े हुए है।

व्हाट्सएप सेल्फ-मैसेज फीचर अब भारत में उपयोगकर्ताओं के लिए रोल आउट: यहां बताया गया है कि यह कैसे काम करता है

काम करने की लगन और जज्बा हो तो सब कुछ संभव

रामविलास दूसरों के लिए भी प्रेरणा बने है और इनसे प्रेरित होकर अब दूसरे लोग भी छत पर सब्जियां व फल उगा रहे है। रामविलास के घर का वातावरण भी शुद्ध हुआ है। वही लोगो को भी रसायन मुक्त सब्जियां मिल रही है। अक्सर लोग यही सोचते है कि उनके पास खेत होता तो वह भी खेत मे अच्छी अच्छी फल व सब्जियां उगा पाते। लेकिन यह सब घर की छत पर भी संभव हो सकता है बशर्ते आप में काम करने की लगन और जज्बा होना चाहिए।

गमलों में लगी सब्जियों का दृश्य।

गमलों में लगी सब्जियों का दृश्य।

जैविक खाद का प्रयोग करते है रामविलास

रामविलास बताते है कि रंगीन शिमला मिर्च सिर्फ पोली हॉउस में ही उगाई जा सकती है, लेकिन ये सच नहीं है, इसे घर की छत पर रखें गमलों में भी उगाया जा सकता है, यहीं नहीं सफेद बैंगन, मूंगफली, केला, पपीता सहित बेर, अमरूद, चीकू सहित हर प्रकार के फल भी शामिल है। जिन्हें ऑर्गेनिक तरीके से उगाया जा रहा है। जैविक तरीके से उगाए गए फल सब्जियां का टेस्ट बाजार में मिल रही सब्जियां से बिल्कुल अलग है। इनमे ना सिर्फ पौष्टिकता भरपूर होती है बल्कि स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। सब्जियों को पैदा करने के लिए जैविक खाद का इस्तेमाल किया गया है।

व्हाट्सएप ने डेटा ब्रीच की चिंताओं को खारिज किया, कहा कि किसी भी लीक का कोई सबूत नहीं है

घर की छत पर 8 गमलों से शुरू की थी सब्जियां उगानी

रामविलास ने का कहते है कि उन्होंने लगभग 25 साल पहले घर की छत पर 8 गमलों में सब्जियां उगाना शुरू किया था, उसे प्राकृतिक तरीके से फल सब्जियां उगाने का शौक है। इसके अलावा उसे शुरू से ही प्रकृति से बड़ा जुड़ाव रहा है। इसी से प्रेरित होकर घर की छतों पर गमलों में फल सब्जियां उगाना शुरू किया। इससे जहां पौष्टिक फल सब्जियां मिल रही है, वो भी बिना रसायन के।

घर की छत पर गमले में लगे फल का दृश्य।

घर की छत पर गमले में लगे फल का दृश्य।

ये सब्जियां खाने से बीमारियों से भी रहता है बचाव

यहीं नहीं इन सब्जियां और फलों को खाकर शूगर, बीपी की बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज 25 लाख उनसे जुड़े हुए है, जो घर की छत या या बालकनी में गमलों में सब्जियां या फल उगा रहे है। यहीं नहीं फ्रांस और इंग्लैंड से लोग आकर उनसे मिलते है ओर जानते है ऐसा भी हो सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया वे गमलों में ऑर्गेनिक तरीकें से फल सब्ज्यिां उगाकर खाएं। जिस तरह से रामविलास ऑर्गेनिक सब्जियों को उगाकर दुसरो के लिए प्रेरणा बने है वैसे ही लोगो को अपने घरों की छत पर किचन गार्डनिंग करनी चाहिए ताकि प्रकृति से जुड़ाव हो और अच्छी सब्जियां भी खाने को मिले।

 

खबरें और भी हैं…

.क्या छंटनी के बीच टेक उद्योग को ऑनलाइन गेमिंग कंसोल दे सकता है? स्थिति कैसी हो इस पर विशेषज्ञ

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *