14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर

5
शाखा अध्यक्ष कृष्ण जैन
शाखा अध्यक्ष कृष्ण जैन
सफीदों (एस• के• मित्तल) : भारत विकास परिषद सर्पदमन शाखा सफीदों द्वारा आगामी 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में नगर के सरोज अस्पताल में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शाखा अध्यक्ष कृष्ण जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर पूरी तरह निःशुल्क रहेगा और इसमें विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नेंसी गर्ग, सामान्य सर्जन डॉक्टर शुभम गर्ग, ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर ब्रिजेंद्र घणघस, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशुतोष पुनिया तथा सामान्य फिजिशियन डॉक्टर ऋषभ गर्ग मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे और आवश्यक परामर्श प्रदान करेंगे। कृष्ण जैन ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शसमाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि स्वस्थ व्यक्ति इस अवसर पर स्वेच्छा से रक्तदान कर सकते हैं, जो मानवता की सबसे बड़ी सेवा मानी गई है। रक्तदान से न केवल कई लोगों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि समाज में सेवा भावना को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर शिविर स्थल पर ठंडे और मीठे पानी की छबील भी लगाई जाएगी, ताकि आने वाले लोगों को गर्मी के मौसम में राहत मिल सके।