सिंधिया ने एयरपोर्ट टरमैक पर डिनर करने को बताया शर्मनाक: कहा- यह घटना स्वीकार नहीं, ऐसा क्यों हुआ मैं सोच भी नहीं सकता

 

14 जनवरी को गोवा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 12 घंटे लेट होने के बाद मुंबई डायवर्ट कर दी गई। इससे नाराज पैसेंजर्स एयरक्राफ्ट पार्किंग में बैठकर खाना खाने लगे।

रविवार (14 जनवरी) को इंडिगो की गोवा से दिल्ली जा रही फ्लाइट (6E 2195) 12 घंटे लेट होने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी। फ्लाइट की देरी से गुस्साए पैसेंजर्स ने मुंबई एयरपोर्ट के टरमैक पर बैठ गए और डिनर करने लगे। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर अब यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच, गुरुवार (18 जनवरी) को सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घटना को शर्मनाक बताया।

सिंधिया ने एयरपोर्ट टरमैक पर डिनर करने को बताया शर्मनाक: कहा- यह घटना स्वीकार नहीं, ऐसा क्यों हुआ मैं सोच भी नहीं सकता

फ्लाइट लेट होने को लेकर इंडिगो पर लगाए गए 1.20 करोड़ और मुंबई एयरपोर्ट पर लगाए गए 60 लाख रुपए के जुर्माने को सिंधिया ने सही बताया। उन्होंने कहा- मैं सोच भी नहीं सकता कि ऐसा क्यों हुआ। घटना अस्वीकार्य थी, इसलिए जुर्माना लगाना जरूरी हो गया था। जानकारी लगते ही आधी रात को मंत्रालय में अधिकारियों की मीटिंग बुलाई गई, जिसके बाद जरूरी नोटिस जारी किए गए और 24 घंटे के अंदर ही भारी जुर्माना लगाया गया।

संधिया ने कहा- बीते कुछ दिनों से दिल्ली में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली एयरपोर्ट हमारे लिए महत्वपूर्ण है और जब यहां दिक्कत होती है तो इसका असर पूरे सिस्टम पर पड़ता है।

सिंधिया ने बताई फ्लाइट्स लेट होने की वजह
सिंधिया ने कहा- जीरो विजिबिलिटी में CAT-3 रनवे पर भी टेकऑफ और लैंडिंग करना मुश्किल हो जाता है। फ्लाइट का समय पर उड़ान भरना रनवे की क्षमता, एयरक्राफ्ट की क्षमता और एयरपोर्ट पर मौजूद ह्यूमन रिसोर्स पर निर्भर करता है।

”कोहरे को हम कंट्रोल नहीं कर सकते”
सिंधिया ने कहा कि एविएशन सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पैसेंजर्स की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। ऐसे में उन्हें मिलने वाली सुविधाएं भी वर्ल्ड क्लास होनी चाहिए। लेकिन कोहरे की स्थिति को कंट्रोल करना हमारे हाथ में नहीं है। इसमें हम कुछ नहीं कर सकते।

केजरीवाल आज फिर ED के दफ्तर नहीं जाएंगे: एजेंसी के चौथे समन पर बोले- BJP मुझे गिरफ्तार कराना चाहती है, ताकि चुनाव प्रचार न कर सकूं

क्या होता है टरमैक, जहां बैठे थे यात्री?
एयरपोर्ट पर जिस जगह सामान की लोडिंग और अनलोडिंग होती है। उसे टरमैक कहा जाता है। इस जगह पर पैसेंजर्स की मौजूदगी सुरक्षा में चूक का मामला माना जाता है, क्योंकि इसके आस-पास से अन्य विमान गुजर रहे होते हैं।

फ्लाइट लेट होने पर SOP जारी की गई
फ्लाइट्स लेट होने के बीते दिनों कई घटनाएं हुईं। मुंबई एयरपोर्ट की इस घटना के अलावा दिल्ली एयरपोर्ट पर भी एक घटना हुई, जिसमें गुस्साए पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मार दिया ता। विवाद बढ़ने के बाद मंत्रालय ने स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोटोकॉल (SOP) जारी की।

ये खबरें भी पढ़ें…

भास्कर एक्सप्लेनर- फ्लाइट लेट पर 10 हजार तक मिलते हैं:पायलट को मुक्का मारने वाले पैसेंजर का क्या होगा; जानिए 6 जरूरी नियम

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे रविवार को फ्लाइट डिले में फंस गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि आज सुबह 8.30 बजे फ्लाइट थी। अब 10.50 हो चुके हैं। पैसेंजर्स को एयरोब्रिज पर लॉक कर दिया है। यहां न पानी और न शौचालय। पता नहीं कितना वक्त लगेगा। भारत में खराब मौसम और घने कोहरे की वजह से पिछले कुछ दिनों से फ्लाइट ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिसके बाद हजारों ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं। भास्कर एक्सप्लेनर में हवाई यात्रा से जुड़े 6 जरूरी सवालों के जवाब जानेंगे।

22 जनवरी को केंद्रीय संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर 5 राज्यों में दिनभर का अवकाश, शराब-मीट नहीं बिकेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *