रोहतक में जिप व BDC का चुनाव आज: 529 बूथों पर 458032 वोटर 538 उम्मीदवारों का भविष्य करेंगे EVM में बंद

81
Quiz banner
Advertisement

पंचायती चुनाव को लेकर चुनाव सामग्री लेकर जाते हुए पोलिंग पार्टियां

हरियाणा में पंचायती राज चुनाव के दूसरे फेज में बुधवार को रोहतक में पंचायत समिति सदस्य व BDC का चुनाव है। चुनाव के लिए जिले में कुल 529 बूथ बनाए गए हैं। जहां पर जिले के कुल 458032 वोटर 538 उम्मीदवारों के भविष्य को EVM में बंद करेंगे। चुनाव सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी।

रोहतक में जिप व BDC का चुनाव आज: 529 बूथों पर 458032 वोटर 538 उम्मीदवारों का भविष्य करेंगे EVM में बंद

 

चुनावी सामग्री की जांच करते हुए पोलिंग पार्टी

चुनावी सामग्री की जांच करते हुए पोलिंग पार्टी

पंचायतीराज संस्थाओं के छठे आम चुनाव के अंतर्गत 9 नवंबर को जिला परिषद तथा पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए मतदान होगा। जिला में 529 मतदान केंद्र स्थापित किए है। जिला प्रशासन द्वारा मतदान पार्टियों को इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (EVM) का प्रशिक्षण दिया गया है। एक पोलिंग पार्टी में 4 अधिकारी शामिल किए गए हैं।

एलजी ने पेश किया हाई-रिज़ॉल्यूशन ‘स्ट्रेचेबल’ डिस्प्ले, बिना नुकसान के फोल्ड और ट्विस्ट किया जा सकता है

35 पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई
पंचायती चुनाव को लेकर कुल 35 पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। प्रत्येक पेट्रोलिंग पार्टी को 2/3 गांव या कॉलोनी दी गई है। कानून अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर पेट्रोलिंग पार्टी 5 से 10 मिनट के अंदर संबंधित मतदान/स्थान पर पहुंचकर स्थित को संभालेगी। पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा दुष्चरित्र व्यक्तियों/आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर नजर रखेगी। साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग कर काननू के तहत कार्यवाही की जाएगी।

चुनावी सामग्री की जांच करते हुए पोलिंग पार्टी

चुनावी सामग्री की जांच करते हुए पोलिंग पार्टी

458032 मतदाता डालेंगे वोट
जिला परिषद के 14 वार्डों तथा जिला की 5 पंचायत समितियों के 109 वार्डों के लिए बुधवार को मतदान सुबह 7 बजे से सांय 6 बजे तक होगा। जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव में 4 लाख 58 हजार 32 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। इनमें 2 लाख 47 हजार 948 पुरुष मतदाता, 2 लाख 10 हजार 80 महिला मतदाता तथा 4 अन्य मतदाता शामिल है।

जिला परिषद के 105 उम्मीदवार मैदान में
जिला परिषद के 14 वार्डों के लिए 105 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इनमें 58 पुरुष तथा 47 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। वहीं जिला की पांचों पंचायत समितियों के सभी 109 वार्डों के लिए 433 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। इनमें 244 पुरुष तथा 189 महिला उम्मीदवार शामिल है।

महेंद्रगढ़ में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनने शुरू: आधार कार्ड केंद्र पर सरकारी और निजी संस्थान के रिटायर्ड पेंशनर के लिए सुविधा

चुनावी सामग्री लेने पहुंची पोलिंग पार्टी

चुनावी सामग्री लेने पहुंची पोलिंग पार्टी

1192 पंच चुने निर्विरोध
ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंच पदों के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। जिला की सभी 142 ग्राम पंचायतों में 1837 वार्ड है। ग्राम पंचायतों के 1837 पंच पदों के लिए 1192 पंच निर्विरोध चुने जा चुके है। जबकि 592 पंचों के लिए मतदान होगा तथा 53 पंच पदों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुए है।

उम्मीदवारों की स्थिति
पद —– कुल नामांकन —– वापस लिए —– मैदान में बचे उम्मीदवार
जिला परिषद —— 135 —– 30 —– 105
ब्लाक समिति ——- 517 —– 84 —– 433
सरपंच ——– 1155 —– 319 —– 836
पंच ——- 2831 —— 333 —– 2498

 

खबरें और भी हैं…

.

.

Advertisement