आज PGI की OPD बंद: जरूरी नहीं तो ना निकले ईलाज के लिए घर से बाहर, पंचायती चुनाव का प्रभाव

हरियाणा के रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा PGIMS की OPD 9 नवंबर को बंद रहेगी। पंचायती चुनाव के कारण OPD व OT सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत 9 व 12 नवंबर को PGIMS रोहतक में उपचार के लिए आने वाले लोग अगर जरूरी नहीं है तो वे घर पर ही रहे।

पंचायत चुनाव से 1 दिन पहले BJP की बड़ा एक्शन: अंबाला में पार्टी के 8 कार्यकर्ता निष्कासित किए; बागी होकर चुनाव लड़ रहे

अगर बिना ध्यान रखें लोग PGI में उपचार के लिए निकलेंगे तो धक्के भी खाने पड़ सकते हैं। क्योंकि 9 व 12 नवंबर को PGI की OPD बंद होने के कारण वहां उपचार नहीं मिल पाएगा। इसका प्रभाव रोहतक ही नहीं आसपास के जिलों पर भी पड़ेगा। क्योंकि रोहतक PGI में रोहतक के अलावा हिसार, भिवानी, झज्जर, सोनीपत, जींद, चरखी दादरी सहित अन्य जिलों से भी लोग उपचार के लिए आते हैं।

OPD में आते हैं हजारों मरीज
कई जिलों के मरीज उपचार के लिए पहुंचने के कारण PGIMS की OPD में हर रोज भीड़ का सामना करना पड़ता है। हजारों लोग उपचार के लिए यहां पहुंचते हैं। क्योंकि PGIMS की OPD में मिलने वाले उपचार पर रोहतक जिला के अतिरिक्त आसपास के जिलों के लोग भी निर्भर रहते हैं।

एलजी ने पेश किया हाई-रिज़ॉल्यूशन ‘स्ट्रेचेबल’ डिस्प्ले, बिना नुकसान के फोल्ड और ट्विस्ट किया जा सकता है

समय में भी किया गया था बदलाव
रोहतक PGIMS की OPD सर्दियों के तय समय अनुसार खुलती हैं। जिसके तहत अब ओपीडी सुबह 9 बजे से खुलती है। जबकि पंजीकरण का कार्य आधा घंटे पहले से ही आरंभ हो जाता है। दोपहर 1 बजे तक मरीजों के कार्ड बनाए जाएंगे। वहीं दोपहर बाद 4 बजे तक कार्यालयों का समय निर्धारित किया गया है।

केवल आपातकालीन सेवाएं चलेंगी
रोहतक में हो रहे पंचायती चुनाव को लेकर PGIMS की OPD व OT की सेवाएं 9 व 12 नवंबर को दोनों दिन बंद रहेंगी। इन दोनों दिन केवल आपातकालीन सेवाएं चलती रहेंगे। ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को उपचार मिल सके।

 

खबरें और भी हैं…

.
एलजी ने पेश किया हाई-रिज़ॉल्यूशन ‘स्ट्रेचेबल’ डिस्प्ले, बिना नुकसान के फोल्ड और ट्विस्ट किया जा सकता है

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!