भारत जोड़ो यात्रा में सुरेंद्र वत्स ने राहुल गांधी के साथ की कदमताल

123
Advertisement
एस• के• मित्तल 
सफीदों,         भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ सफीदों के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र वत्स ने कदमताल की। सुरेंद्र वत्स ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में उनको कोहण्ड (करनाल) राहुल गांधी से मिलने का मौका मिला। इस दौरान सुरेंद्र वत्स ने राहुल गांधी के साथ अपने अनेक अनुभव सांझा किए और उनसे परिचय के बाद उन्होंने हरियाणा में चल रही समस्याओं के बारे में जाना।
सुरेंद्र वत्स के सिर पर कांगे्रसी टोपी पहने देखकर राहुल गांधी ने उनको कहा कि आप पुराने कार्यकर्ता लगते हैं। सुरेंद्र वत्स ने बताया भारत जोड़ो यात्रा एक तपस्या कि भांति चल रही है जिसमें राहुल गांधी अगुवाई कर रहे हैं। राहुल एक सादगी की मिसाल हैं और यात्रा के दौरान सभी से अपनत्व के भाव से मिल रहे हैं। राहुल गांधी को सुरेन्द्र वत्स ने प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी को बहुत बड़ी समस्या बताया। सुरेन्द्र वत्स ने हरियाणा में चल रही दस्तावेजों की ऑनलाइन करने में आ रही समस्या के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि सफीदों विधायक सुभाष देशवाल कि अगुवाई में उनको भारत जोड़ो यात्रा में जाने का मौका मिला।
एक बड़े राजनीतिक घराने और कांग्रेस पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष होने के बावजूद उनमें जो सादगी और अपनापन नजर आया, उसे वे जिंदगी भर नहीं भूल पायेंगे। राहुल सुबह 6 बजे यात्रा शुरू करते है और रात को करीब 10 बजे तक यात्रा जारी रहती है। यह एक मजबूत और दृढ़ संकल्प वाले व्यक्तित्व वाला व्यक्ति कर सकता है। राहुल गांधी हर वर्ग को साधने का प्रयास कर रहे हैं। देश में धर्म जाति के आधार पर बढ़ रही खाई को पाटने कि कोशिश है भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से की जा रही है।
Advertisement