चांद पर विक्रम लैंडर की दोबारा लैंडिंग: ISRO ने एक्सपेरिमेंट किया; 40 सेमी ऊपर उठाया, फिर 40 सेमी दूर लैंड कराया

31
App Install Banner
Advertisement

 

इसरो ने विक्रम लैंडर के दोबारा लैंडिंग का यह वीडियो 4 सितंबर को टि्वटर पर शेयर किया।

चंद्रयान 3 मिशन पर गए विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर दोबारा लैंडिंग की। इसरो ने सोमवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसरो ने बताया लैंडर को 40 सेमी ऊपर उठाया गया और 30 से 40 सेमी की दूरी पर उसे सुरक्षित लैंड करा दिया।

केजरीवाल-मनोहर की ट्वीटर वार: फ्री के बाद मंत्रियों को लेकर लड़ाई; हरियाणा CM का दिल्ली मंत्रियों पर निशाना, केजरीवाल का संदीप पर कटाक्ष

इस दौरान रैंप को दोबारा खोला और बंद किया गया। दोबारा सफल लैंडिंग के बाद सभी उपकरणों को पहले की तरह सेट कर दिया गया। इसरो ने बताया, ये एक्सपेरिमेंट 3 सितंबर को किया गया। इसका मकसद फ्यूचर ऑपरेशन को सुनिश्चित करने और सैंपल वापसी को नई उम्मीद देना है।

इसरो ने 4 सितंबर को X (पहले टि्वटर) पर विक्रम की दोबारा लैंडिंग की जानकारी शेयर की।

इसरो ने 4 सितंबर को X (पहले टि्वटर) पर विक्रम की दोबारा लैंडिंग की जानकारी शेयर की।

प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा किया, स्लीप मोड में डाला गया
इससे पहले इसरो ने शनिवार (02 सितंबर) को बताया था कि प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है। इसे अब सुरक्षित रूप से पार्क कर स्लीप मोड में सेट किया गया है। इसमें लगे दोनों पेलोड APXS और LIBS अब बंद हैं। इन पेलोड से डेटा लैंडर के जरिए पृथ्वी तक पहुंचा दिया गया है।

ट्रक ड्राइवर ने नग्र होकर सरेबाम बाजार में मचाया उत्पात ड्राईवर ने वाहन चालकों व दुकानदारों से भी हाथपाई बड़ी मशक्कत करके पुलिस ने किया काबू

बैटरी भी पूरी तरह चार्ज है। रोवर को ऐसी दिशा में रखा गया है कि 22 सितंबर 2023 को जब चांद पर अगला सूर्योदय होगा तो सूर्य का प्रकाश सौर पैनलों पर पड़े। इसके रिसीवर को भी चालू रखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि 22 सितंबर को ये फिर से काम करना शुरू करेगा।

चंद्रयान-3 मिशन 14 दिनों का ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि चंद्रमा पर 14 दिन तक रात और 14 दिन तक उजाला रहता है। रोवर-लैंडर सूर्य की रोशनी में तो पावर जनरेट कर सकते हैं, लेकिन रात होने पर पावर जनरेशन प्रोसेस रुक जाएगी। पावर जनरेशन नहीं होगा तो इलेक्ट्रॉनिक्स भयंकर ठंड को झेल नहीं पाएंगे और खराब हो जाएंगे।

इसरो ने शनिवार को ट्वीट कर प्रज्ञान रोवर को स्लीप मोड में सेट करने की जानकारी दी।

इसरो ने शनिवार को ट्वीट कर प्रज्ञान रोवर को स्लीप मोड में सेट करने की जानकारी दी।

रोवर ने तय की 100 मीटर की दूरी
इससे पहले दिन में इसरो ने बताया था कि रोवर ने शिवशक्ति लैंडिंग पॉइंट से 100 मीटर की दूरी तय कर ली है। लैंडर और रोवर के बीच की दूरी का ग्राफ भी शेयर किया था। विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरा था। रोवर को यह दूरी तय करने में 10 दिन लगे।

छह पहियों वाले प्रज्ञान रोवर का वजन 26 किलो है। लैंडिंग के करीब 14 घंटे बाद गुरुवार सुबह ISRO ने रोवर के बाहर आने की पुष्टि की थी। लैंडर 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर उतरा था। ये 1 सेमी प्रति सेकेंड की गति से चलता है।

चंद्रयान-3 से अब तक आए अपडेट्स

अज्ञानावस्था में गुरू का पथ जरूरी है: मुनि नवीन चंद्र जैन स्थानक में मनाया गया गुरू-शिष्य दिवस यूनिवर्सिटी टॉप करने पर श्रुति जैन सम्मानित

  • लैंडर लैंडिंग साइट से 750 Km दूर था। ऊंचाई 30 Km और रफ्तार 6,000 Km/hr।
  • ये फेज साढ़े 11 मिनट तक चला। इस दौरान विक्रम लैंडर के सेंसर्स कैलिब्रेट किए गए।
  • लैंडर को हॉरिजॉन्टल पोजिशन में 30 Km की ऊंचाई से 7.4 Km दूरी तक लाया गया।

2. ऐटीट्यूड होल्डिंग फेज:

  • विक्रम ने चांद की सतह की फोटो खींची और पहले से मौजूद फोटोज के साथ कंपेयर किया।
  • चंद्रयान-2 के टाइम में ये फेज 38 सेकेंड का था इस बार इसे 10 सेकेंड का कर दिया गया था।
  • 10 सेकेंड में विक्रम लैंडर की चंद्रमा से ऊंचाई 7.4 Km से घटकर 6.8 Km पर आ गई।

3. फाइन ब्रेकिंग फेज:

  • ये फेज 175 सेकेंड तक चला जिसमें लैंडर की स्पीड 0 हो गई।
  • विक्रम लैंडर की पोजिशन पूरी तरह से वर्टिकल कर दी गई।
  • सतह से विक्रम लैंडर की ऊंचाई करीब 1 किलोमीटर रह गई

4. टर्मिनल डिसेंट:

  • इस फेज में लैंडर को करीब 150 मीटर की ऊंचाई तक लाया गया।
  • सब कुछ ठीक होने पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंड कराया गया।

चांद पर भारत का यह तीसरा मिशन था, पहले मिशन में पानी खोजा था
2008 में चंद्रयान-1 को लॉन्च किया गया था। इसमें एक प्रोब की क्रैश लैंडिंग कराई गई थी जिसमें चांद पर पानी के बारे में पता चला। फिर 2019 में चंद्रयान-2 चांद के करीब पहुंचा, लेकिन लैंड नहीं कर पाया। 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 चांद पर लैंड कर गया। चांद पर सकुशल पहुंचने का संदेश भी चंद्रयान-3 ने भेजा। कहा- ‘मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं।’

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Advertisement