सोनीपत में व्यक्ति ने बंदूक से किए 3 फायर: मृतक पिता के नाम पर है लाइसेंस; पत्नी ने थाने पहुंच करा दी FIR

78
Quiz banner
Advertisement

हरियाणा के सोनीपत के एक गांव में व्यक्ति ने बंदूक से 3 फायर किए। पत्नी और मां ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह घर से बंदूक लेकर फरार हो गया। इसके बाद व्यक्ति की पत्नी गन्नौर थाना पहुंची और सारी बातें पुलिस को बता कर पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस व्यक्ति की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। गोलियों की आवाज से गांव में दहशत फैल गई।

बोइंग स्टारलाइनर स्पेस कैप्सूल के जुलाई लॉन्च का लक्ष्य रखता है जो नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस तक ले जाएगा

मोई गांव का है मामला

गन्नौर क्षेत्र के गांव मोई की रहने वाली पूजा ने खुबड़ू झाल पुलिस चौकी में शिकायत दी है कि उसकी शादी मनजीत के साथ गांव मोई में हुई है। वह घरेलू महिला है। उसने बताया कि उसके ससुर बलजीत के पास एक लाइसेंस वाली बंदूक थी।24 मार्च 2016 को उसके ससुर की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद बंदूक को उसका पति मनजीत अपने पास रखता है।

छत पर किए हवाई फायर

पूजा ने बताया कि आज करीब 5 बजे उसका पति बंदूक लेकर मकान कि छत पर आया। इसके बाद उसने बंदूक से 3 हवाई फायर किये। उसने व उसकी सास सतंरा ने मनजीत को ऐसा करने से रोका। इसके बाद उसका पति मनजीत शस्त्र लाईसेंस और बंदूक लेकर घर से भाग गया। महिला ने कहा कि उसके पति ने हवाई फायर करके और अपने पास अवैध शस्त्र रखकर अपराध किया है। उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए।

सोनीपत में युवक ने जहर खाया, भाई फंदे पर लटका: चिटाना में दर्दनाक घटना; एक की मौत, 9वीं के छात्र की हालत गंभीर

इन धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ASI नरेंद्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि आज गांव मोई में पूजा पत्नी मनजीत के घर पर हवाई फायर हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में 25(1B)(A)-54-59 A.ACT और धारा 285 IPC के तहत मनजीत के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Advertisement