वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल ने जरूरतमंदों को बांटे गर्म वस्त्र

121
Advertisement
एस• के• मित्तल       
सफीदों,        वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल ने असहाय परिवारों को गर्म वस्त्र बांटे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष यशपाल सूरी ने की। संस्था के पदाधिकारी नगर की गरीब बस्तियों में पहुंचे और वहां पर रहने वाले जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए।
अपने संबोधन में यशपाल सूरी ने कहा कि समाज के असहाय वर्ग की सेवा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल पिछले कई वर्षों से सर्दियों में वस्त्र वितरण का कार्य कर रहा है। इस मौके पर यशपाल सूरी के अलावा जयदेव माटा, सुनील पंडित व चेतन दास विशेष रूप से मौजूद थे।
Advertisement