मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर निगम के कर्मचारी।
हरियाणा के रोहतक स्थित नगर निगम कार्यालय में हटाए गए कर्मचारी मांगों को लेकर एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि करीब 550 कर्मचारी ठेके पर लगे हुए थे, जिन्हें हटा दिया गया। साथ ही हटाए गए कर्मचारियों को हटाने से पहले के करीब 3 माह का वेतन भी नहीं मिला है। ऐसे में वे भुखमरी का सामना करने को मजबूर हैं।
कर्मचारियों ने कहा कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को माना जाए। अन्यथा वे कोई सख्त कदम उठाने को मजबूर होंगे। हटाए गए कर्मचारी अपना बकाया वेतन व रोजगार पाने के लिए पिछले कई दिनों से रोष जता रहे हैं।
मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर निगम के कर्मचारी
550 कर्मचारी हटाए
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई के अध्यक्ष संजय बिड़लान ने कहा कि नगर निगम की सीमा में करीब 550 कर्मचारी ठेके के माध्यम से सफाई कर्मचारी का कार्य करते थे। जिन्हें 31 मार्च को कंपनी ने हटा दिया। लगभग तीन महीने का बकाया वेतन भी नहीं दिया।
बकाया वेतन दें और करें रोजगार का प्रबंध
उन्होंने कहा कि बकाया वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारी भुखमरी का सामना कर रहे हैं। स्थिति यह है कि परचून के दुकानदारों ने उधार सामान देना भी बंद कर दिया है। जिस कारण परिवार का गुजारा चलाना भी मुश्किल हो गया। ऊपर से कर्मचारियों का रोजगार भी छीन लिया। उन्होंने कर्मचारियों का वेतन दिलाने व रोजगार का प्रबंध करने की मांग की।
.
रोहतक में जल्द होगा उपचुनाव: चुने जाएंगे 82 पंच, मतदाता सूचियों को अपडेट करने पर जोर, 30 मई को अंतिम प्रकाशन
.