लड़कों द्वारा तोड़े गए बैरिकेट का दृश्य व मौके पर मौजूद लोग।
हरियाणा के जिले करनाल के सुपर माल में लड़के और लड़कियों के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। मामला पैसों के लेन देन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लड़कियों ने नशे में धुत्त लड़कों के साथ मारपीट भी की है। मामला ज्यादा बढ़ा तो लड़के सुपर माल के बाहर लगे बैरिकेड को तोड़कर निकलने लगे। जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने लड़कों को रोक लिया और नुकसान की भरपाई करने के लिये कहा। युवक ने अपनी जेब से तीन हजार रुपए निकाले और सिक्योरिटी गार्ड को देकर मौके से फरार हो गया।
ICC ऑनलाइन घोटाले का शिकार, 2.5 मिलियन अमरीकी डालर के करीब का नुकसान: रिपोर्ट

माल के बाहर टूटे पड़े बैरिकेड का दृश्य।
बता दें कि करनाल की सुपर मॉल में लड़ाई झगड़े के मामले पहले भी होते रहे है। अपने विवादों के कारण सुपर मॉल हमेशा से ही सुर्खियों में बना रहता है। शुक्रवार की रात को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया। जहां पर दो लड़कियां तीन लड़कों के साथ भिड़ गई। बताया जा रहा है कि लड़कियां लड़कों से पैसे की डिमांड कर रही थी लेकिन पैसे किस बात को लेकर मांगे जा रहे थे इसको लेकर कुछ भी खुलासा नही हो पाया है।
मामले को दबाने का किया जा रहा प्रयास
हालांकि सुपर मॉल के सिक्योरिटी इंचार्ज भी लड़के और लड़कियों के बीच हुए झगड़े को दबाने का प्रयास कर रहे है। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो 3 लड़के मॉल के अंदर थे और नशे में धुत थे। जिनका लड़कियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आनन फानन में तीनों लड़के बाहर आए तो वह बैरिकेड को धक्का देकर निकल गए और गेट पर लगा बैरिकेड टूट गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग।
एक लड़कों को सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा
जानकारी के अनुसार इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने लड़के को मौके पर ही रोक लिया और नुकसान की भरपाई के लिए कहा। तभी लड़के ने अपनी जेब से 3 हजार रुपए निकाले और सिक्योरिटी गार्ड को थमा कर निकल गया। मामले का पूरी तरह से खुलासा नही हो पाया है। आखिर क्यों लड़कियां लड़कों के साथ झगड़ा कर रही थी।
नहीं आई अब तक कोई शिकायत
वहीं इस मामले को लेकर जब सिविल लाइन थाना के SHO ललित कुमार से बातचीत की गई तो उनका कहना था अब तक इस मामले की कोई शिकायत अभी तक उनके पास नहीं है। अगर शिकायत आती है पुलिस मामले की जांच करेगी।