आज पंचकूला में इस रूट से न गुजरें: शाम 4 से रात साढ़े 9 बजे तक; खेलो इंडिया 2021 का शुभारंभ करने आएंगे गृहमंत्री अमित शाह

122
Quiz banner
Advertisement

 

 

‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ का आज शाम 7.30 बजे शुभारंभ होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसके लिए आज पंचकूला सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेंगे। इसे लेकर पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को कहा गया है कि कुछ सड़कों से गुजरने से परहेज करें।

झज्जर में रिश्वतखोर महिला ASI गिरफ्तार: विजिलेंस की टीम ने 10 हजार लेते पकड़ा, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दी थी

यह रूट है, इन रास्तों से न गुजरें आज

पंचकूला पुलिस ने जो VVIP रूट बनाया है, उसमें पुराना पंचकूला से लेकर जीरकपुर हाईवे (ताऊ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर 3 की तरफ से जाते हुए), माजरी चौक से जीरकपुर की तरफ से अंदरूनी रोड, ट्रैफिक लाइट पाइंट सेक्टर 3 से ताऊ देवी लाल स्टेडियम की तरफ से होते हुए पुराने डंपिंग ग्राउंड सेक्टर 23 चौक की तरफ से आने-जाने वाली सड़क शामिल है। यह रुट शाम 4 बजे से लेकर रात 9.30 बजे तक बना रहेगा। ऐसे में पंचकूला पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे इन रास्तों (रुट) का प्रयोग न करके अतिरिक्त अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

अमित शाह के दौरे से पहले पंचकूला में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है

अमित शाह के दौरे से पहले पंचकूला में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है

13 जून तक चलेगा खेल उत्सव

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4 से 13 जून तक चलेंगी, जिसे लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी जोश है। वहीं आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

हरियाणा पुलिस द्वारा यूपी बॉर्डर पर तुड़ी की ट्राली रोकने पर इस किसान नेता ने दिया ऑल्टिमेटम… देखिए…

250 करोड़ का आयोजन

‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ के चौथे संस्करण का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) व केंद्रीय युवा मामले तथा खेल मंत्रालय संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इसके तहत खेलों के आयोजन के लिए 250 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस राशि में से, 139 करोड़ रुपए नई खेल संरचना के निर्माण और पुराने बुनियादी ढांचे के सुधार पर खर्च किया गया है।

अमित शाह की विजिट के दौरान यह रूट रहेंगे प्रभावित

अमित शाह की विजिट के दौरान यह रूट रहेंगे प्रभावित

पारंपरिक खेल भी शामिल

खेलो इंडिया गेम्स में पहली बार 5 पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इनमें गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग शामिल हैं। इनमें गतका, कलारीपयट्टू और थांग-ता पारंपरिक मार्शल आर्ट हैं, जबकि मलखंभ और योग फिटनेस से जुड़े हैं।

स्टेडियम में 7 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था

देशभर के करीब 8500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ कार्यक्रम में भाग लेगा। यहां 1866 पदकों के लिए खिलाड़ी मैदान में दम दिखाएंगे। इनमें 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक शामिल हैं।

25 खेल 5 शहरों पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल परिसर मुख्य आयोजन स्थल होगा। यहां करीब 7 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

 

खबरें और भी हैं…

.7 वर्षीय बच्ची से रेप, आरोपी ने आत्महत्या की: पलवल के राखौता का मामला; दोनों पक्षों पर FIR, 7लाख मांगने के आरोप

.

Advertisement