युवक का रास्ता रोककर पीटा, 4 नामजद सहित 10 पर मामला दर्ज

7
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : थाना सदर सफीदों ने रास्ता रोकर मारपीट करने के मामले में 4 नामजद सहित 10 लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पंजाब सिंह निवासी गांव उरलाना खुर्द ने कहा कि 27 मई की सायं करीब 6:30 बजे उसके भतीजे कमलजीत को युवराज निवासी गांव अंटा ने अपने घर बुलाया था। रास्ते में हांसी ब्रांच नहर की शपटरी पर युवराज, मलकीत, हरविंदर , गुरनीत निवासी गांव छाप्पर तथा छह अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने कमलजीत का रास्ता रोक लिया और जान से मारने की नीयत से उस पर गंडासा, कृपाण तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी तथा उसकी मोटर साइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसका भतीजा बेहोशी की हालत में पड़ा था। उसे उपचार के लिए सफीदों के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, शजहां से डॉक्टरों ने उसे गांव खानपुर मेडिकल रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।