चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 12 हजार रुपए बरामद

7
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : थाना सदर सफीदों पुलिस ने चोरी के मामले में दो आऱोपियों को चोरी किए गए 12 हजार रुपये सहित गिरफ्तार किया है। थाना सदर प्रभारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को दी शिकायत में प्रताप निवासी गांव रताखेडा ने बताया था कि वह किसी काम के लिए बाहार गया था। थोडी देर बाद जब वह घर आया तो उसके घर का दरवाजा खुला मिला और घर के अंदर देखने पर एक युवक भागता दिखाई दिया। जिसने 14/15 हजार रुपए नकद व कुछ जरुरी सामान को चुरा लिया। शिकायत के आधार पर थाना सदर सफीदों में मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई। जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी गौरव उर्फ गौरी व नीरज निवासियान रताखेडा को गिरफ्तार किया गया और उनकी निशानदेही पर 12 हजार रुपये बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जिला जेल भेज दिया गया।