बिजली मोटर चोरी मामले में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

5

पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को भेजा जिला जेल

नरवाना : थाना शहर नरवाना पुलिस ने बिजली मोटर चोरी के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बब्बू निवासी गांव दाता सिंह वाला के रूप में हुई है। थाना शहर नरवाना प्रभारी निरीक्षक पूर्णदास ने बताया कि गांव मोहलखेड़ा निवासी सता प्रेमी ने शिकायत दी थी कि उसके खेत से अज्ञात व्यक्तियों ने बिजली मोटर चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 306, 331(4) व 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपी नरेश निवासी गांव गढ़ी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बब्बू निवासी दाता सिंह वाला का नाम उजागर किया, जो पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था। पुलिस ने 6 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी बब्बू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।