435 पेटी अवैध पटाखों सहित दो आरोपी गिरफ्तार

4

श्मशान घाट के पास पशु बाड़े में चल रहा था अवैध कारोबार

सफीदों : सीआईए स्टाफ सफीदों ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 435 पेटी बम-पटाखों सहित दो आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामबिलास निवासी खाण्डा और सदींप निवासी बाहरी (करनाल) के रूप में हुई है। पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी श्मशान घाट के पास पशुओं के बाड़े में अवैध रूप से पटाखे बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों को काबू किया और फायर ब्रिगेड की मौजूदगी में तलाशी ली। तलाशी के दौरान 435 पेटी पटाखे बरामद हुए, जिनका कुल वजन करीब 3294 किलोग्राम पाया गया। आरोपी कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर थाना अलेवा में विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।