अश्विनी वैष्णव बोले-महुआ के खिलाफ जांच में NIC सहयोग करेगी: निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- ये धर्म युद्ध की शुरुआत

 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी ने मंगलवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की चिट्‌ठी पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोपों की जांच करने में नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) पूरा सहयोग करेगा।

हिमाचल के पर्यटन कारोबारी बोले: दाल में नमक खपना चाहिए; सरकार ने तो कमर्शियल व्हीकल पर टैक्स लगाकर पूरी दाल ही काली बना दी

इसके बाद निशिकांत दुबे ने वैष्णव के जवाब की कॉपी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे धर्म युद्ध की शुरुआत बताया। उन्होंने लिखा- देश की सुरक्षा को एक सांसद के लोभ ने खतरे में डाल दिया। रावण दहन व दुर्गा माता के कलश व विसर्जन के बाद धर्म युद्ध की शुरुआत। यह राजनीति से ऊपर… पक्ष-विपक्ष का नहीं, देश की सुरक्षा, अखंडता का सवाल है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निशिकांत दुबे के पत्र के जवाब में ये चिट्‌ठी भेजी।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निशिकांत दुबे के पत्र के जवाब में ये चिट्‌ठी भेजी।

महुआ बोलीं- फेक डिग्री दुबे की जांच कब होगी
वहीं, महुआ मोइत्रा ने कहा कि वे दुबे के लेटर पर वैष्णव का जवाब देखकर हैरान हैं। उन्होंने X पर लिखा- अश्विनी वैष्णव ने फेक डिग्री वाले को चिट्‌ठी लिखी है कि मेरे खिलाफ जांच में सपोर्ट करेंगे। मैं अब तक इंतजार कर रही हूं कि पिछले साल जब फर्जी दुबे अपने बच्चों के साथ अवैध तरीके से एयरपोर्ट के ATC रूम में घुस गए थे, गृह मंत्रालय और नागरिक उड्‌डयन मंत्रालय इसकी जांच कब करेगा। भाजपा के हिट जॉब की परतें खुल रही हैं।

वैष्णव ने पत्र में लिखा- दुबे ने अहम मुद्दे उठाए
निशिकांत दुबे के पत्र के जवाब में अश्विनी वैष्णव ने लिखा कि नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर से जो संस्थान सेवाएं लेते हैं, उनके निर्देशों पर ही NIC काम करता है। सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर NIC भारत सरकार के कई संस्थानों को IT सर्विस देने का काम करता है।

यूजर एक्सेस और वेबसाइट पॉलिसी से जुड़े मामले उन संस्थानों के दायरे में आते हैं, जो हमसे सेवाएं लेते हैं। लोकसभा वेबसाइट के मामले में लोकसभा स्पीकर के तहत आने वाला लोकसभा सेक्रेटेरिएट NIC से सेवाएं लेता है। जो मुद्दे आपने अपने पत्र में उठाए हैं, वे निश्चित तौर पर बहुत अहमियत रखते हैं।

आपने पत्र में जो मामला उठाया है, फिलहाल लोकसभा की एथिक्स कमेटी उसकी जांच कर रही है। इस मामले में लोकसभा सेक्रेटेरिएट की तरफ से जो निर्देश आएंगे, NIC तुरंत उनका पालन करेगा। एथिक्स कमेटी की जांच में NIC अपना पूरा सहयोग देगी।

 

खबरें और भी हैं…

.17 एक्सईएन मिलकर करेंगे सफीदों पालिका के 35 करोड़ के घोटाले की जांच शहरी स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर ने 10 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने के दिए आदेश

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *