बहादुरगढ़ के धार्मिक स्थल में तोड़फोड़: अंतरधर्म विवाह से जोड़ा जा रहा मजार को नुकसान पहुंचाने का मामला, पुलिस ने दर्ज की FIR

मजार में तोड़फोड़ के बाद पहुंची पुलिस व जमा लोग।

झज्जर जिले का गांव बुपनियां एक बार फिर सुर्खियों में आया है। अब इस गांव में स्थित धार्मिक स्थल मजार में तोड़फोड़ की गई। बुधवार की रात को शरारती तत्वों ने वारदात को अंजाम दिया। वीरवार की सुबह लोग मजार पर पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। मामला सामने आने के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। तीन लोगों के खिलाफ बादली थाने में केस दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।

रियल मैड्रिड बनाम बार्सिलोना लाइव स्कोर अपडेट: पहले 10 मिनट में रियल मैड्रिड हावी रहा

यह है मामला
पिछले माह झज्जर जिले के युवक-युवती ने अंतरधर्म विवाह कर लिया था। लड़का गांव बुपनियां से है। मामला सामने आने के बाद लोगों में रोष पनप गया था। इस मामले में दो बार बुपनियां में पंचायत हुई। पंचायत में कानूनी तौर पर लड़ने का फैसला हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में पंचायत ने यह आश्वासन भी दिया था कि लड़के के परिवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

धार्मिक स्थल में की गई तोड़फोड़

धार्मिक स्थल में की गई तोड़फोड़

लोग माथा टेकने आए तो हालात देख दंग रह गए
पंचायत के छह दिन बाद ही एक मार्च की रात को गांव में स्थित मजार पर शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। दोनों ही संप्रदाय के लोग इस धार्मिक स्थल मजार पूजा-अर्चना करने आते थे। वीरवार को भी लोग आए तो हालात देखकर दंग रह गए। इस मामले को पिछले दिनों हुए अंतरधर्म विवाह से जोड़कर देखा गया।

गांव की पंचायत में पहुंची पुलिस
तेजी से यह खबर पूरे गांव में फैल गई। दोपहर को गांव में पंचायत हुई। पुलिस अधिकारी एडिशनल एसपी अमित यशवर्धन, डीएसपी राहुल देव, अरविंद दहिया दलबल सहित मौके पर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक पंचायत में इस धार्मिक स्थल को हटाने के संबंध में चर्चा हुई लेकिन पुलिस ने ऐसा न करने की हिदायत दी।

फतेहाबाद में 12वीं परीक्षा में नकल के 2 केस: उत्तरपुस्तिका में छिपा रखी थी पर्ची, बोर्ड कंट्रोल रूम फ्लाइंग ने पकड़ा

प्रशासन बोला- फिर से व्यवस्थित करेंगे
अधिकारियों ने पंचायत में लोगों को कहा कि इस मामले में उपयुक्त कार्रवाई होगी। जिन लोगों ने तोड़फोड़ की है, उन्हें जल्द गिरफ्तार करेंगे। साथ ही इस स्थल को फिलहाल पहले की तरह व्यवस्थित किया जाए। यदि पंचायत को कोई फैसला लेना है तो कायदे अनुसार प्रस्ताव लाया जाए। फिर प्रशासन के संज्ञान में लाने और मंजूरी के बाद कोई कदम उठाया जाए।

मामले की जांच चल रही : एडिश्नल SP
बादली के एडिश्नल SP अमित यशवर्धन ने कहा कि गांव बुपनियांमें धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच गए थे। तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। पंचायत में सभी को समझाया गया है, किसी की भावना को ठेस न पहुंचाई जाए। मामले में जांच चल रही है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-
Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *