हिसार में रिटायर्ड इंस्पेक्टर का सुसाइड मामला: 14 गांवों के ग्रामीणों की आज बैठक; दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग

87
Quiz banner
Advertisement

 

 

रेलवे लाइन पर पड़ा रघुबीर का शव और इक्ट्‌ठे हुए ग्रामीण।

हिसार के बिचपड़ी गांव के रिटायर्ड इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह के सुसाइड मामले में आज ग्रामीण बिचपड़ी- सरसौद बस स्टैंड पर धरना देंगे। ग्रामीणों ने 14 गांवों की पंचायत बुलाई है। जिसमें वे मीटिंग करके सुबह दस बजे के बाद कोई बड़ा फैसला लेंगे। रघुबीर सिंह रेलवे में इंस्पेक्टर थे और 31 जनवरी 2023 को वे रिटायर हुए थे।

भारत का 2026 तक 24 लाख करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षमता का लक्ष्य: आईटी राज्य मंत्री

शुक्रवार को उन्होंने हिसार में रेल के आगे सुसाइड कर दिया। शव के पास मिले सुसाइड नोट में रेलवे पुलिस की उच्च अधिकारी सहित 6 लोगों के नाम लिखे हुए है। रघुबीर के परिजनों ने कल पोस्टमार्टम के बाद उसका शव नहीं उठाया और कहा कि जब तक रेलवे पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होता, तब तक वे दाह संस्कार नहीं करेंगे।

ये लिखा था सुसाइड नोट में

रिटायर्ड इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके विभाग के दो कर्मचारियों ने उसके गांव के सुखबीर व मांगीलाल से रिश्वत कै पैसे खाए थे। जो कि उसने दोनों को वापस दिलवा दिए। इसी बात को लेकर दोनों उससे रंजिश रखते थे।

13 जुलाई 2022 को रेलवे के दो पुलिस कर्मचारियों ने एक झूठी रिपोर्ट करवाई। इसे रीडर के माध्यम से फारवर्ड करके 14 जुलाई डीजीपी के रीडर से फारवर्ड करवा दिया। 24 जुलाई 2022 को उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। जिसमें 27 जुलाई 2022 को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। 10 अगस्त 2022 को उसे चंडीगढ़ तबादला कर दिया। इसके बाद पांच महीने बाद वह वापस हिसार आ गया।

करीब पांच महीने बाद 13 जनवरी 2023 को उसकी विभागीय जांच करवा दी। जबकि वह रिटायरमेंट के नजदीक था। इसी दौरान उसने एक गुमनाम चिट्‌टी हरियाणा के होम मिनिस्टर और डीजीपी को भेज दी, क्योंकि रेलवे ने एक जाति विशेष के लोगों को ही उच्च पदों पर लगाया गया था। इसके बाद उसने एक गुमनाम चिट्‌टी अपनी साली के लड़के से भिजवा दी।

हांसी CIA के 3 कर्मचारियों पर FIR के आदेश: प्राचीन मूर्ति को सोने की समझकर बिस्कुट बनवाए; जांच के लिए निकलवाई थी मालखाने से

जिसके बाद रेलवे पुलिस की अधिकारी ने उसके खिलाफ जातिक सूचक शब्द का मामला दर्ज करवा दिया। जो कि झूठा था। इसके बाद उसे लगातार प्रताड़ित किया गया। इसलिए मेरी मौत का जिम्मेदार रेलवे विभाग के उच्च अधिकारी सहित करीब 6 कर्मचारी है।

 

खबरें और भी हैं…

.
सैमसंग और Google पिक्सेल फोन नए सुरक्षा जोखिम का सामना करते हैं: आप सभी को पता होना चाहिए

.

Advertisement